Skip to main content

आयुर्वेद भी नकली ये अंग्रेजी आयुर्वेद है!



अंग्रेजो के आने से पहले यहाँ कोई आयुर्वेदिक कंपनी नही थी। लेकिन हर बाजार में पंसारी की दुकान थी। हर गाँव मे आयुर्वेद के जानकार वैद्य थे। जो खुद अपने पास जड़ी बूटियां उगाते थे। जो कम पड़ता था वो दुकान से लाते थे। क्योंकि कुछ जड़ी बूटियां ऐसी थी जो सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में ही मिलती थी। वैद्य खुद जड़ी बूटियों के माध्यम से दवाई बनाते थे। किसी भी कंपनी का उत्पाद नही खिला रहे थे। फिर आये अंग्रेज फिर शुरू डाक्टर बनाने का खेल । दवाई बनाने का लाइसेंस दवाई बेचने का लाइसेंस । फिर अंग्रेजो ने बनाया हॉस्पिटल फिर अंग्रेजो ने बनाया फार्मासिस्ट। फिर अंग्रेजो ने बनाया बीमारी जांच करने की मशीन खून पिसाब चेक करने लेकर हर चीज़ चेक करने की मशीन एक्सरे अल्ट्रासाउंड, MRI, citiscan बड़े बड़े लैब चलाने के लाइसेंस फिर शुरू हुआ आपरेशन का दौर। फिर शुरू हुआ नई नई बीमारी का नामकरण फिर मनाया गया बड़ी बड़ी बीमारी का बीमारी दिवस जैसे कैंसर दिवस ,एड्स दिवस, टीबी दिवस मेलरिया दिवस पोलियो दिवस। अब पूरी दुनिया मे लाखो करोड़ का कारोबार बीमारी को ठीक करने के नाम पर चल रहा है। शेयर मार्केट शेयर बिक रहे है। हमारा वैद्य न किसी से मनमाना धन लेता था न ही किसी का शोषण करता था। नाड़ी पकड़ते ही हर बीमारी को जान लेता था। इंसान लेकर जानवर तक सबका ईलाज वही करता था। अब इंसान और जानवर के अलग अलग डाक्टर। फिर डॉक्टरों के अंदर अलग अलग रोग के स्पेसलिस्ट फिर अलग उम्र के लिये अलग अलग स्पेसलिस्ट। महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक कान आँख रोग विशेषज्ञ और तमाम तरह अनेको विशेषज्ञ दिन रात जनता की सेवा करने के लिये देश विदेश भटक रहे है। अपने आप को भी बीमारी से नही बचा पा रहे है। तमाम ऐसे डाक्टरों को जानता हूँ खुद बड़ी बड़ी बीमारी से लड़ रहे है। अब आप खुद फैसला करे डाक्टर की सेवा लेनी है या वैद्य की। वैसे आजकल नकली वैद्य की भी कोई कमी नही है। जो अंग्रेजी डॉक्टरों की तरह ही जनता को लूटने में लगे हुये है। इसलिए इसका सबसे अच्छा उपाय ये है कि अपना खानपान ठीक रखे। मौसम के अनुसार ही फल सब्जियों अनाज दूध का सेवन करे। इसको भी समझने में अगर आप को दिक्कत हो तो राजीव भाई को यूट्यूब पर जरूर सुने। #देशी_आंदोलन देशी अपनाओ देश बचाओ
एक देसी तरीका बालों के समस्या के लिए
हमारे बाल मुख्यतः प्रोटीन से बने होतें हैं । बाजार में मिलने वाले खुशबूदार तेल ,केमिकल based शैम्पू और आयुर्वेद के नाम पर बिकने वाले केमिकल शैम्पू से आपके बालों की प्रोटीन पर लगातार प्रहार होता रहता है । स्वस्थ बालों की निशानी यह कि स्वस्थ बाल थोड़े से मोटे होतें हैं और घने होतें हैं । खुशबूदार तेल और कंपनियों के शैम्पू प्रयोग करने पर बालों में से प्रोटीन कम होता है और बाल कमजोर होतें हैं । जब आप सिर में शैम्पू का प्रयोग करतें हैं तो आपके बाल हल्के हो जातें हैं क्योंकि उनमें उपस्थित प्रोटीन निकल जाता है । हल्के बाल हवा में उडतें हैं जो आपको अच्छे लगते हैं जबकि असल में यह कमजोर हो रहे होते हैं । कमजोर बाल जल्द झड़ने लगते हैं और जल्द सफेद होने लगते हैं ।
हल
शुद्ध सरसों का तेल बालों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का सबसे बड़ा स्रोत है । इसलिये हमारे ऋषि मुनियों ने सिर में शुद्ध सरसों के तेल लगाने का अविष्कार किया । इसी कारण हमारे पूर्वजों के बाल 60 -70 साल की आयु तक भी काले रहते थे । मेरी माता जी की बाल 60 साल तक भी काले थे क्योंकि उन्होंने हमेशा सरसों के तेल ही सिर में लगाया । दूसरी तरफ मेरे बाल 30 साल की आयु तक अच्छे भले थे । फिर मैंने GARNIER की Advertisement देखी और मॉडर्न बनने की सोची । दो साल में ही मेरे बाल गार्नियर की कृपा से झड़ने लगे और सफेद हो गए । जब मुझे पता चला तो देर हो चुकी थी । इसके बाद मैंने कंपनियों के शैम्पू और खुश्बू तेल के स्थान पर घर का शैम्पू और सरसों के तेल का प्रयोग शुरू कर दिया और अपने बाल बचाने में कामयाब रहा । जिसने अपने बाल जल्द सफेद करने हैं या गंजा होना है वह आज ही कंपनियों के क्लीनिकली proven शैम्पू और तेल का प्रयोग करें ।
शद्ध सरसों का तेल वह है जो आपकी आंखों के सामने निकला है । कंपनियों के तेल में मिलावट और केमिकल होतें हैं इनसे बचें । केवल चमकदार पैकिंग और हेमामालिनी की फ़ोटो के चक्कर में मत पड़ें ।
आप आसानी से घर में आयुर्वेदिक शैंपू बना सकते हैं। उसके लिए आपको चाहिए सिर्फ 💯 ग्राम आंवला, 200 ग्राम रीठा, 300 ग्राम शिकाकाई। इनको अलग अलग करके पीस लेना है । ध्यान रहे आंवला, रीठा और शिकाकाई साबुत ही लेने हैं ।अगर आप बाजार से इसे पिसे हुए आंवला रीठा और शिकाकाई लोगे ,तो उनमें पक्का मिलावट होगी । अब इन तीनों पिसे हुए आंवला रीठा और शिकाकाई को मिलाकर रख लेना है । अब अब इस मिश्रण में से जितना शैंपू आपको 1 सप्ताह के लिए चाहिए उतना मिश्रण लेकर पर्याप्त मात्रा में पानी में भिगोकर रख लेना। 1 दिन भिगोने के बाद इसHomemadee Shampoo को कुछ समय के लिये लोहे की कढ़ाई में उबाल लें फिर ठण्डा होने पर छान सकते है ।
प्रकृति की रक्षा करें प्रकृति आप की रक्षा करेगी ।

Comments

ajay karmyogi said…
जय गौ माता धन्यवाद

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

Newziland,Britain apply Sanskrit teaching for smartness

   जब हमारे श्रेष्ठ भारत का नाम कहीं बदनाम होता है।क्या बतायें जब शिक्षित वेश्यावृत्ति करता है बस ह्रदय दुखता है।क्योंकि कुछ ही दसक पहले हमारे यहां7लाख 32हजार गुरूकुल हुआ करते थे।समस्त संसार की मानव जाति हमसे ही सीखती थी कि शिक्षा क्या होती है।और अब हम अपनी मानसिकता से इतना विकृत हो चुके हैं कि क्या बतायें कुछ कहते नहीं बनता।पर इतना जरूर कहूंगा हमारे भारत की मूल गुरुकुल शिक्षा ही सभी समस्याओं  से   मुक्त करती है व मानव को महामानव बनाती थी। एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान     विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता उत्पन्न करना तथा हिन्दी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है. अजय कर्मयोगी: https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU   , https://m.youtube.com/watch?v=JseQIWhJ7xk  , https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU  ,  https://m.youtube.com/watch?v=IFmv2YFApQk                 ...