Skip to main content

बिपिन चंद्र पाल आजादी के नायक याद है आपको लाल बाल पाल

 




देश के आजादी के नायक विपिनचंद्र पाल के जयंती पर शत शत नमन...
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली लाल-बाल-पाल की तिकड़ी को तो हम सभी जानते ही हैं। इस तिकड़ी ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए थे। ये तीन पूरे नाम थे लाला लाजपत राय ‘लाल’, बाल गंगाधर तिलक ‘बाल’ और बिपिन चंद्र पाल ‘पाल’। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास में इन क्रांतिकारियों के नाम सुनहरे अक्षरों में लिखे गए हैं। इस तिकड़ी में से एक बिपिन चंद्र पाल का आज 7 नवंबर को जन्म दिन है। आइए जानते हैं देश के इस महान क्रांतिकारी, समाजसुधारक, शिक्षाविद और सिद्धांतवादी के जीवन से जुड़ी कुछ बातें।
बिपिन चंद्र पाल का जन्म 7 नवम्बर, 1858 को सिलहट, जिला हबीबगंज (वर्तमान में बांग्लादेश) में हुआ था। उनके पिता का नाम रामचंद्र और माता का नाम नारयाणीदेवी था। उस समय में क्योंकि फारसी भाषा का प्रचलन था, उनकी आारंभिक शिक्षा घर पर ही फारसी भाषा में हुई। बाद में उच्च शिक्षा के लिए उन्हें कलकत्ता भेजा गया जहां उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज में एडमिशन लिया पर, किन्ही वजहों से ग्रेजुएट होने से पहले ही उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी और कलकत्ता के ही एक स्कूल में उन्होंने हेडमास्टर और फिर वहां की ही एक पब्लिक लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन की नौकरी की।

उस समय जब पूरा भारत अंग्रेजों के अत्याचारों से ग्रस्त था, बिपिन चन्द्र पाल हर हाल में अंग्रेजों से भारत को मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध थे, उन्होंने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के लिए रूपरेखा तैयार की। भारत में स्वदेशी आंदोलन के बाद पाल इंग्लैंड चले गए थे जहां जाकर वे क्रांतिकारी विचारधारा वाले इंडिया हाउस जिसके संस्थापक श्यामजी कृष्ण वर्मा थे से जुड़ गए और ‘स्वराज पत्रिका’ का प्रकाशन शुरू किया। उन्होंने स्थानीय भारतीयों के बीच अपने क्रांतिकारी विचार रखे। 1909 में क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा ने जब कर्जन वाइली की हत्या कर दी तो स्वराज पत्रिका का प्रकाशन बंद करना पड़ा। जिसके बाद बिपिन चन्द्र भारत लौट आए।
भारत में स्वराज की अलख जगाने के लिए उन्होंने कई अखबार भी निकाले जिनमें बंगाली साप्ताहिक ‘परिदर्शक’ वर्ष 1886 में, अंग्रेजी साप्ताहिक ‘न्यू इंडिया’ वर्ष 1902 में और बंगाली दैनिक ‘वंदे मातरम’ वर्ष 1906 में निकले प्रमुख अखबार थे। इन अखबारों के जरिए बिपिन चंद्र पाल ने पूर्ण स्वराज, स्वदेशी वस्तुएं अपनाओ और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करो जैसी अपनी आवाज को बुलंद किया तथा राष्ट्रीय शिक्षा के महत्व का भी प्रचार किया और इन आदर्शों के प्रति लोगों को प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने कई सभाएं भी कीं। उनका कहना था कि विदेशी उत्पादों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है। अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन या अहिंसावादी आंदोलन जैसे नरम विरोध के तौर-तरीकों के वे सख्त खिलाफ थे। अंग्रजों के खिलाफ 1905 में चलाए गए बंग-भंग विरोधी आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उसके खिलाफ कई सभाएं भी कीं।
1907 में ‘वंदे मातरम’ पत्र में उनके द्वारा अंग्रेजों के विरूद्ध जनमत तैयार करने और अरविन्द घोष पर चल रहे राजद्रोह के मुकदमें पर गवाही न देने के कारण उन्हें 6 माह के लिए जेल भेजा गया।

बिपिन चंद्र पाल को उनके क्रांतिकारी विचारों के कारण गरम दल का नेता कहा जाता था। निर्भीक और खुले विचारों वाले बिपिन पाल का कहना था कि दासता मानवीय आत्मा के विरूद्ध है, भगवान ने सब प्राणियों को स्वतंत्र बनाया है।

अपने जीवन के अंतिम वर्षों में कोलकाता में रहते हुए बिपिन चन्द्र पाल ने स्वयं को राजनीति से अलग कर लिया था। 20 मई 1932 में पाल इस दुनिया को अलविदा कह गए।

परतंत्रता की बेड़ियों से हटकर भारत में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल आज भले ही दुनिया में नहीं है किन्तु देश हित के लिए किए उनके कार्यों के जरिए आज भी वे हर भारतवासी के मन में बसे हैं।

- #अमृता_गोस्वामी

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...