Skip to main content

विदेशी राक्षसों के निशाने पर भारतीय सनातन व्यवस्था

रामकृष्ण मठ में जीसस की आरती और
56 भोग जैसे कुछ का भोग लगाया जा रहा है।

रामकृष्ण मिशन अब हिंदुओं को खोखला - सेकुलर-नपुंसक-मानसिक विकलांग बनाने के मिशन पर है - इसकी फंडिंग जेहादी-क्रुसेड़ी कर रहे हैं
इसलिए ये जीसस को भगवान और मोहम्मद को मेसेंजर सिद्ध करने के लिए किताबें छाप चुके हैं।
इसी पाखंड के अंत करने के लिए सनातन परिवार
 का गठन किया गया है जो गाँव -गाँव, घर घर पहुंचकर विद्यार्थी/युवाओं को वैदिक ज्ञान-विज्ञान-गणित और सनातन के मूलभूत सिद्धांतों की शिक्षा के लिए गाँव गाँव में कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ कर रहा है ।
विशुद्ध ज्ञान से युक्त ये युवा ही इन पाखंडियों के पाखंड का अंत कर विशुद्ध सनातन की स्थापना करेगें।

विवेकानन्द विनय
  जय सनातन
।। जय श्रीराम ।।



*भारत में मिशनरी संगठनों के धर्मांतरण अभियान में निशाने पर दलित-आदिवासी*

धर्मांतरण में लिप्त 13 गैर सरकारी संगठनों की विदेशी फंडिंग के लाइसेंस निलंबित किए जाने के गृह मंत्रालय के फैसले के बाद संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन सांसद संजय सेठ की ओर से जिस तरह झारखंड में आदिवासियों के धर्मांतरण का मसला उठाया गया, उससे यही पता चलता है कि ईसाई मिशनरियां किस तरह बेलगाम हैं। भारत में धर्मांतरण के अग्रदूत ईसाई मिशनरी ही हैं। पुर्तगाली काफिले के साथ भारत आए ईसाई मत के प्रचारक फ्रांसिस जेवियर ने कहा था कि ब्राह्मण लोग शैतानी भूतों के साथ सहयोग रखते हुए हिंदुओं पर अपना प्रभाव रखते हैं, इसलिए हिंदुओं को ईसाइयत का प्रकाश देने हेतु ब्राह्मणों का प्रभाव तोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।

जेवियर ने बल प्रयोग की भी खुली वकालत की, पर पुर्तगाली औपनिवेशिक शासकों ने उन्हें उतनी सेना नहीं दी जितनी वे चाहते थे, फिर भी जेवियर ने बड़े पैमाने पर गोवा में जुल्म ढाए। हिंदू मंदिरों को तोड़े जाने से मिली खुशी का उन्होंने स्वयं वर्णन किया। उनका पहला निशाना ब्राह्मण थे। इसीलिए हिंदू राजा पुर्तगालियों से संधि करते समय स्पष्ट लिखवाते थे कि वे ब्राह्मणों को नहीं मारेंगे, लेकिन मिशनरियों का गंभीर प्रहार वैचारिक था, जिसके दुष्प्रभाव आज और बढ़ गए हैं। निरंतर प्रचार ने आम यूरोपीय और भारतीय विमर्श में ऐसी विषैली बातें प्रवेश करा दीं, जिसे विविध राजनीतिक स्वार्थ हिंदुओं के विरुद्ध इस्तेमाल करते हैं। कथित सेक्युलर, मार्क्सवादी, इस्लामी और कुछ क्षेत्रीय दल जिन ब्राह्मण-द्वेषी बातों को स्वयंसिद्ध मानते हैं, उनकी शुरुआत मिशनरी प्रकाशनों से हुई। डॉ. कूनराड एल्स्ट ने विश्व इतिहास में यहूदी-विरोध के सिवा ब्राह्मण-विरोध ही मिशनरियों का सबसे बड़ा दुष्प्रचार अभियान बताया।

विविध मिशनरी ब्राह्मणों को मिटाने पर एकमत थे। उनमें मतभेद केवल तरीकों को लेकर मिलता है। जैसे रॉबर्ट दे नोबिली बल प्रयोग के बदले धोखाधड़ी को उपयुक्त मानते थे। वह ब्राह्मणों वाले पहनावे में अपने को रोमन ब्राह्मण बताते हुए येशुर्वेद यानी जीससवेद को पांचवा वेद कहते थे। ऐसी धोखे की विधियां आज कई मिशनरी धाराओं द्वारा जमकर इस्तेमाल हो रही हैं। हिंदू मंदिरों में जीसस या मैरी की फोटो लगा देना, चर्चों को हिंदू डिजाइन देकर भोले हिंदुओं को फंसाकर ले जाना और उन्हें ईसाई अनुष्ठानों से जोड़ने और हिंदू व्यवहार से तोड़ने के तरीके जमकर अपनाए जा रहे हैं।

नोबिली की कल्पना थी कि किसी तरह पहले ब्राह्मणों को धर्मांतरित करा लें तो फिर आम हिंदुओं को ईसाई बनाना आसान रहेगा। चीन, जापान, कोरिया में उनकी ऐसी तिकड़म कुछ कारगर भी रही थी। पहले मिशनरियों ने निम्न-वर्ग के पक्षधर होने के विपरीत नीति रखी थी, क्योंकि तब यूरोप में राजनीतिक समानता का कोई मूल्य नहीं था। सेंट पॉल ने गुलामी प्रथा का सक्रिय समर्थन किया था। पोप ग्रिगोरी पंद्रहवें ने भारत में चर्च में जाति-भेद रखने की बाकायदा मान्यता दी थी। 18-19वीं सदी तक चर्च ने समानता के विचार का कड़ा विरोध किया। यह तो पिछले डेढ़ सौ साल की बात है कि जब समाजवादी हवा ने दुनिया पर असर डाला तब चर्च ने रंग बदलकर अपने को शोषित-पीड़ित समर्थक बताना शुरू किया।

भारत में भी मिशनरियों में सौ सवा-सौ साल पहले तक निम्न जातियों के प्रति चिंता जैसा कोई संकेत तक नहीं मिलता, जिसका आज वे दावा करते हैं। गोवा में कई चर्च आज भी उच्च जाति और निम्न जाति के लोगों के लिए आने-जाने के अलग दरवाजे रखते हैं। ऐसी चीज किसी हिंदू मंदिर में नहीं है। भारत में सक्रिय मिशनरी संस्थाएं अपनी शैक्षिक, बौद्धिक गतिविधियों में उसी हद तक दलित-आदिवासी पक्षी हैं, जहां तक यह हिंदू धर्म-समाज को तोड़ने में सहायक हो। वे डॉ. आंबेडकर का उपयोग भी अपने स्वार्थ के लिए करती हैं, लेकिन आर्य-अनार्य सिद्धांत, बुद्ध धर्म का विध्वंस, हिंदू-मुस्लिम मुद्दों आदि पर वे उनकी बातें नितांत उपेक्षित करते हैं।

भारत में सेंट थॉमस या जेवियर समानता का संदेश लेकर नहीं आए थे। उन्होंने बल प्रयोग और छल-प्रपंच का प्रयोग कर जमीन फैलाई। इसमें दलित-आदिवासी समूह उसी तरह मोहरे हैं, जैसे पहले उन्होंने ब्राह्मणों को बनाने की कोशिश की थी। उसमें नाकामी के कारण ही उनका ब्राह्मण-विद्वेष और बढ़ा। झूठे प्रचार से ही हम जातियों के बारे में नकारात्मक बातें ही सुनते हैं। जाति में सुरक्षा, सहयोग, परिवार भावना लुप्त कर दी जाती है। इसके साक्ष्य कई ब्रिटिश सर्वेक्षणों में है। सभी जातियों का अपना-अपना गौरव था। उनमें हीनता की भावना नहीं थी, जिसका अतिरंजित प्रचार होता है। वस्तुत: जातियों के कारण भी हिंदू इस्लाम और ईसाइयत के धर्मांतरणकारी हमले झेलकर बचे रह सके।

हमारी हालत पश्चिम एशिया जैसी नहीं हुई, जहां की सभ्यताएं इस्लाम ने कुछ ही वर्ष में नष्ट कर दीं। गत सौ साल से मिशनरियों की खुली नीति दलितों और वनवासियों को मुख्य निशाना बनाना है, क्योंकि दूसरी जातियों में उनकी दाल नहीं गली। इसीलिए उन्होंने ब्राह्मणों के विरुद्ध अधिक दुष्प्रचार किया, ताकि उन्हें निम्न जातियों का शोषक बताकर खुद को संरक्षक दिखा सकें। मिशनरी संस्थानों में भारतीय इतिहास का विकृत पाठ पढ़ाया जाता है, ताकि ब्राह्मण-विरोधी भावना पुष्ट हो सके। निरंतर प्रचार से बच्चे और युवा झूठी बातें मान लेते हैं। वे नहीं जानते कि हमारे महान कवियों, ज्ञानियों और संतों में हर जाति के लोग रहे हैं। शिक्षा में ब्राह्मण-विरोध भरर्ना ंहदू-विरोध का ही छद्म रूप है।

चूंकि ब्राह्मणों ने जबरन धर्मांतरित कराए गए मुस्लिमों, ईसाइयों को वापस हिंदू बनाने के काम किए, इसीलिए मिशनरी संगठनों ने उन्हें खास तौर पर निशाने पर लिया। दुर्भाग्यवश स्वतंत्र भारत में मिशनिरयों का काम और सहज हो गया। हमारे सेक्यूलर-वामपंथी अंग्रेजीदां बौद्धिक वर्ग ने उन्हें विशिष्ट आदर और सहूलियतें दीं। कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने हिंदू धर्म को नकारने के लिए ब्राह्मणवाद को निशाना बनाया। जातिवादी नेताओं ने अपने वोट-बैंक को मूर्ख बनाने हेतु ब्राह्मणों को निशाने पर लिया। इस प्रकार चौतरफा दुष्प्रचार से कथित हिंदूवादी भी मिशनरियों का रौब खाने लगे। वे स्वामी विवेकानंद का यह मूल्यांकन भी भूल गए कि ‘ब्राह्मण ही हमारे पूर्वपुरुषों के आदर्श थे।’ हमारे शास्त्रों में ब्राह्मण का आदर्श विशिष्ट रूप से प्रतिष्ठित है। भारत के बड़े से बड़े राजाओं के वंशधर यह कहने की चेष्टा करते हैं कि ‘हम अमुक कौपीनधारी, सर्वस्वत्यागी, वनवासी, फल-मूलाहारी और वेदपाठी ऋषि की संतान हैं।’

- डॉ. शंकर शरण (१६ सितम्बर २०२०)



Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...