Skip to main content

सेमल के फूल की तरह अद्भुत सुंदर होती हैं कुर्दिश लड़कियां और इन्हीं ही सबसे ज्यादा यातना प्रताड़ना हो रही है आईएसआईएस द्वारा


#सेमल_का_फूल, बोले तो #कुर्दिश_लड़कियाँ....

       इराक, सीरिया और तुर्की में से थोड़ा थोड़ा हिस्सा मिला कर बनता है कुर्दिस्तान। एक ऐसा देश जो है ही नहीं। जो लड़ रहा है अपने होने के लिए... पता नहीं हो पायेगा भी या नहीं।
      उपनिवेशवाद की समाप्ति के बाद जब देशों की सीमा रेखा खींची जाने लगी तब किसी ने कुर्दों की पुकार नहीं सुनी, सो उन्हें अपना देश नहीं मिला। इराक बन गया, सीरिया बन गया, तुर्की बन गया... कुर्दिस्तान नहीं बना। कुर्दिस्तान के नहीं बसने की कूर्द पीड़ा  को समझना हो तो सीमांत गाँधी कहलाने वाले महान बलूच नेता खान अब्दुल गफ्फार खान को समझिए। भारत विभाजन के समय रोते हुए खान ने गाँधी से कहा था, "आप नहीं जानते बापू कि आपने हमें कैसे भेड़ियों के मुह में धकेल दिया है। ये पाकिस्तानी भेड़िये हमें नोच डालेंगे।" गाँधी आह भर कर रह गए...
     वर्षों बाद जब चिकित्सा के लिए खान साहब भारत आये तो तात्कालिक प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी उनकी आगवानी को एयरपोर्ट तक गयीं। खान साहब के पास कपड़ों की एक पोटली भर थी, इंदिरा जी ने सभ्यता बस उनसे वह पोटली लेनी चाही तो खान साहब मुस्कुरा कर बोले, "तेरे बाप ने मेरे पास यही एक पोटली छोड़ी थी, तू इसे भी ले लेगी?"  खान साहब की पीड़ा को कोई समझ नहीं पाया, न गाँधी, न नेहरू, न इंदिरा न विश्व... पर आज तक बलूच उस पीड़ा को भोग रहे हैं।
      भेड़ियों के मुह में फंसे बलूचों की पीड़ा का ही दूसरा रूप है कुर्दिस्तान... पिछले पचास वर्षों में इतना अत्याचार अन्य किसी सभ्यता/देश पर नहीं हुआ, जितना कुर्दों पर हुआ। इराक, तुर्की या सीरिया में जब-जब कोई शासक मजबूत हुआ तो उसने कुर्दों को लूटा... इराक में सद्दाम आये तो एक ही दिन में चालीस हजार कुर्दों को काट दिया गया। उनके ऊपर रासायनिक हथियारों का प्रयोग हुआ। उनके कई सौ गाँव उजाड़ दिए गए। तब विश्व मे यह माना जाने लगा था कि अब कूर्द समाप्त हो जाएंगे।
      इराक के कूर्द भाग कर तुर्की गए, तो वहाँ भी वही मिला। तुर्की में एक ही दिन पचास हजार कूर्द मार डाले गए। उनकी स्त्रियों को बाजार में खड़ा कर के बोली लगाई गई और तब बलात्कार हुआ...
      सीरिया के कूर्द तो सबसे अधिक नोचे गए। वहाँ 1960 से ही कुर्दों को नागरिकता नहीं मिली है। उनकी जमीन छीन कर अरबों को बसाया गया है। sis के जमाने में कुर्दों के साथ जो हुआ है वह किसी के साथ नहीं हुआ। लाखों कूर्द काट डाले गए। लाखों दूसरे देशों में शरणार्थी हैं। उनकी असंख्य स्त्रीयाँ आज भी isis के आतंकियों की कैद में हैं।
      कूर्द होने की सबसे बड़ी सजा उनकी स्त्रियों को मिली है। अद्भुत सुंदर होती हैं कूर्द लड़कियाँ... फागुन के महीने में फूलों के अटे पड़े सेमल के पेंड़ की तरह प्रभावशाली सौंदर्य, औंटे हुए दूध की तरह लाल लड़कियाँ! मुस्कुराती हैं तो लगता है जैसे ईश्वर मुस्कुरा रहा हो। ऐसा सौंदर्य शायद धरती के किसी दूसरे भाग में नहीं... पर अपनी सुंदरता की जो कीमत उन्होंने चुकाई है वह किसी ने नहीं चुकाई... कोई ऐसा वर्ष नहीं जब हजार पाँच सौ कूर्द लड़कियों का अपहरण न हुआ हो। हर साल हजारों लड़कियाँ गुलाम बनाई जाती हैं, और इस्लामिक बाजारों में आज भी उनके देह की बोली लगती है। इराक में, तुर्की में, सीरिया में...
    कुछ दिनों पूर्व isis की कैद से छूटी एक कूर्द स्त्री नूर ने बताया, एक साल में उसे सात बार बेचा गया। उसे ही नहीं, उसकी दो साल और चार साल की दो बच्चियों को... उसी ने बताया कि isis मानता है कि काफिर स्त्रियों के बलात्कार से खुदा खुश होता है। सीरिया में एक दो नहीं, हजारों नूर बिक रहीं हैं अब भी...  
#कूर्द मूल रूप से #आर्य हैं।
ईरानी आर्यों की ही एक शाखा है कूर्द। इस्लामी आतंक से बचने के लिए उन्होंने इस्लाम स्वीकार कर लिया, तब भी नहीं बचते... isis उन्हें मुसलमान नहीं मानता, सो सेमल के फूल जैसी कुर्दिश लड़कियाँ रोज नोची जा रही हैं। उनके लिए कोई मोमबत्ती नहीं जलाता। उनके लिए कहीं प्रदर्शन नहीं होता... क्यों? खुदा जाने...
    पर रुकिये! युग बदला है...* *दशकों से लुटती कूर्द लड़कियाँ अब लुटने से इनकार कर रही हैं। अब वे शेखों के सामने नग्न खड़ी हो कर अपनी बोली लगवाना नहीं चाहतीं। सो अब उन्होंने हथियार उठाना शुरू कर दिया है। कूर्द लड़के पहले ही सर्वश्रेष्ठ लड़ाके माने जाते थे, अब कूर्द लड़कियाँ लड़ाका हो रही हैं!
   यह लड़कियाँ जानती हैं कि उनके हथियार उठाने को छद्म बौद्धिक लोग आतंकवाद कहेंगे, पर उनके पास अन्य कोई राह नहीं। अब भी हजारों सेमल के फूल isis की कैद में हैं...
  पहले मुझे कूर्द लड़कियाँ सुंदर लगती थीं, पर अब शस्त्रधारी कूर्द लड़कियाँ उससे हजार गुनी अधिक सुन्दर लगने लगी हैं।
  सस्नेह प्यार भरा आशिर्वाद सेमल के फूल जैसी लड़कियों!

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...