केरल से दो विशेष न्यूज़ आए हैं जो हृदय विदारक हैं और विचारणीय हैं यह क्या हो रहा है और कैसे समाज की हम संरचना तैयार करने जा रहे हैं केरल 100% शिक्षित प्रांत है और शिक्षा ही उसे अपने संस्कारों से और अपने परंपरा से तोड़ने का कार्य करती है जिसका परिणाम है की उस शिक्षित प्रांत में हजारों साल की वह श्रेष्ठ परंपरा को विकृत करके वहां सिक्लूजन या सेकुलर का भूत समाज में डाला गया है । ब्राम्हण की जगह अन्य समाज से अनेक वामपंथी विचारों के लोगों को खड़ा करके और सरकार के द्वारा अन्य जातियों के पुजारी नियुक्त किए जा रहे है यह एक वैश्विक सडयंत्र की बहुत बड़ी चाल है समाज को तोड़ने का और आपस में एक विभेद पैदा करने का जिससे पूरा समाज इस आग में झुलस जाए
वहीं दूसरी तरफ यह आग समाज और परिवार से होती हुई रोड पर अपना विकृत रूप दिखाया है और केरल के महिला पुलिस अधिकारी को ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जिंदा जलाया गया है विस्तृत खबर नीचे संलग्न है कृपया इस पर विचार करें और एक बार सोचें कि हम किस समाज के निर्माण करने जा रहे हैं अजय कर्मयोगी गुरुकुलम् 9336919081
केरल: महिला पुलिस अधिकारी को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, खुद भी झुलसा
केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. केरल के मावेलिक्कारा में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय महिला पुलिस अधिकारी की शनिवार को मौत हो गई.
नागरिक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) के तौर पर तैनात सौम्या पुष्पाकरन मावेलिक्कारा के वल्लीकुन्नम पुलिस थाने में तैनात थी. न्यूज वेबसाइट मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार, सौम्या के तीन बच्चे हैं और उनके पति विदेश में नौकरी करते हैं. दरअसल, महिला पुलिस अधिकारी जब ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी तब आरोपी ने उस पर कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
कुल्हाड़ी लेकर आया था आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय सौम्या पुष्पाकरन दोपहिया वाहन से घर जा रही थी. उसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी. आरोपी कार से कुल्हाड़ी लेकर बाहर निकला. आरोपी की पहचान अजस के तौर पर की गई है. सौम्या अपनी जान बचाने के लिए भागकर पास के एक मकान में छुप गई.
अजस भी वहां पहुंच गया और उसने सौम्या को दबोच लिया. उसके बाद उसने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया. भयानक रूप से जलने के कारण सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई. फॉरेंसिक अधिकारी घटना स्थल पर जांच कर रहे हैं.


Comments
Post a Comment
अजय कर्मयोगी गुरुकुलम अहमदाबाद