Skip to main content

चाणक्य सीरियल क्यों बंद हो गया


 https://youtu.be/u4cpDziU824
90 के दशक में, चाणक्य एक बहुत ही लोकप्रिय सीरियल हुआ करता था। सीरियल का कथानक, एक्टिंग और इसमे दिया गया संदेश इतना प्रभावी था, कि लोग उसका बेसब्री से इंतजार किया करते थे।

इस पोस्ट के मूल लेखक JNU से पढ़े हुए हैं, वे भी इस सीरियल का बेसब्री से इंतज़ार किया करते थे।

इस सीरियल में प्राचीन भारत के महान लोगो और हमारे इतिहास और संस्कृति के बारे में बहुत अच्छे ढंग से दिखाया गया था, कई ऐसे तथ्य थे जो हमे कभी इतिहास की किताबो में नही पढ़ाये गए, और ये तथ्य ऐसे थे जिन पर हर भारतीय को गर्व की अनुभूति होती। उस ज़माने में युवाओं को ये जानकारी पहली बार मिल।रही थी, जिस वजह से उन्हें अपने इतिहास को लेकर जिज्ञासा भी हुई, और साथ ही इस इतिहास से जुड़ाव भी होने लगा, क्योंकि अब तक तो हमे बस हुमायूं से औरंगजेब और फिर अंग्रेजो की कहानियां ही पता थी.....उससे पहले भारत मे 5000 सालों में क्या हुआ, कैसे हुआ, ये सब हमसे छुपाया गया एक एजेंडे के तहत।

अब जैसी की उम्मीद थी ही, ये सीरियल वामपंथी गैंग को पचा नही। 80 के दशक के अंत मे रामायण और महाभारत जैसे सीरियल अति लोकप्रिय हो चुके थे, इन सीरिअल्स की वजह से हिन्दू जनचेतना और राष्ट्रचेतना उभरने लगी थी......और इन दोनों ही चीजों से वामपंथियों को सख्त नफरत होती है। उन्हें लगा कि चाणक्य सीरियल 'सेक्युलर' भारत पर एक 'हिन्दुत्व का हमला था। और फिर शुरू हुआ इस सीरियल के खिलाफ एक प्रोपगंडा का खेल।

R Champakalakshmi एक History की टीचर थी JNU में, उन्हें चाणक्य सीरियल में एक 'प्रो हिन्दुत्व' और 'nationalist' एजेंडा दिखा। उन्हें आपत्ति थी कि क्यों सीरियल में 'भगवा' झंडो का उपयोग किया जाता है, क्यों बारंबार 'हर हर महादेव' के नारे लगाए जाते हैं......उन्हें ये सब आपत्तिजनक लगा।

उन्होंने बताया कि ऐसा कोई ऐतिहासिक तथ्य (उनके कुंठित ज्ञान के अनुसार) नही जो ये साबित कर की उस समय मगध के लोग युद्ध मे भगवा झंडो का उपयोग करते थे.....उन्होंने ये भी कहा कि 'हर हर महादेव' के नारे लगाने का भी कोई ऐतिहासिक सबूत नही है।

चाणक्य सीरियल के निर्देशक Dr Chandra Prakash Dwivedi ने इन आपत्तियों को खारिज किया और उल्टा चम्पकलक्ष्मी से पूछा कि वे बताएं कि सम्राट  चंद्रगुप्त मौर्य की सेना उनके ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार किस रंग के झंडो का उपयोग करती है? और साथ ही इनके सबूत भी दिखाए।

जैसा कि उम्मीद थी, आज तक इन सवालों के कोई जवाब नही दिए गए हैं।

चम्पकलक्ष्मी ने क्या किया, उन्होंने वामपंथी एजेंडे के तहत भगवा झंडे पर सवाल उठाया, उन्होंने युद्धकाल में लगाये जाने वाले हमारे आराध्यों के नारों पर सवाल उठाए......क्यों?

क्योंकि वामपंथी हमेशा ही राष्ट्रीयता और धार्मिक प्रतीकों से चिढ़ते हैं. उन्हें चिढ़ है भगवा रंग से, क्योंकि ये रंग हमेशा से शौर्य का प्रतीक रहा है हमारी संस्कृति में। उन्हें चिढ़ है हमारे आराध्यों के नारों से, क्योंकि उन्हें पता है इन नारो को लगाने से हमारा जुड़ाव हमारे शर्म से और बढ़ता है।

वामपंथी ऐसे प्रतीकों का दोष आरएसएस की विचारधारा पर मंढ देते हैं, और आम जनता के बीच गलत संदेश देने की कोशिश करते हैं, और ये आज़ादी के बाद से चला आ रहा है, सैंकड़ो हजारो ऐसे उदाहरण हैं।

JNU DU और AMU में एक वामपंथी इतिहास माफिया कार्य करता है, इनका काम ही है हमारे इतिहास को विकृत करना, और अगर कोई सही इतिहास बताए तो उसे बदनाम करना और उसे बायकाट करना।

चाणक्य सीरियल के साथ भी यही हुआ। इस इतिहास माफिया ने अपनी मशीनरी ( मीडिया, एकेडेमिया, सरकार, बॉलीवुड) का इस्तेमाल किया और एक धारणा को जन्म दिया। इन्होंने आरोप लगाया कि मगध साम्राज्य के समय (चौथी सदी), कोई भारत देश था ही नही, और ना लोगो मे देशभक्ति जैसी कोई भावना होती थी। इन लोगो ने चाणक्य सीरियल के निर्माताओं पर आरोप लगाया कि ये लोग झूठ फैला रहे हैं, और एक 'वृह्द भारतीय पहचान' बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो इस समय नही हुआ करती थी।

ABVP ने इस इतिहास माफिया को चुनाती दी, और कहा कि अगर अंग्रेजो द्वारा कथित रूप से 'भारत देश' बनाने से पहले अगर  कुछ नही था, तो 15 वी सदी में कोलम्बस 'किस' जगह की खोज करने के लिए आया था?

वो भारत था या कोई अन्य देश था?

वो कौन सा देश था जिसका वर्णन मेगस्थनीज ने अपने यात्रा वृत्तांतों में किया था? क्या वो भारत देश था? या अलग थलग पड़े हुए राजे रजवाड़े थे?

उम्मीद के अनुसार, इन सवालों के कभी जवाब नही आये।

दरअसल समस्या वामपंथियों के दर्शन में है। मार्क्सिस्ट थ्योरी के अनुसार देश एक स्टेट होता है जिस पर कोई सरकार शासन करती है, और जनता उनके बनाये नियमो का पालन करती है।
सांस्कृतिक जुड़ाव और एकात्मकता की भावना से वामपंथ का दूर दूर तक कोई लेना देना नही होता।

एक ऐसा क्षेत्र जिसमे अलग अलग बोली बोलने वाले, अलग धर्मो को मानने वाले लोग रहते हो, वृहद संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हो, और उन पर किसी का राज हो या ना हो, ऐसा क्षेत्र वामपंथियों के लिए 'देश' नही होता।

दरअसल यही तो भारत था, मुगलों और अंग्रेजो के आने से पहले।

सम्राट अशोक ने क्या किया? उन्होंने एक महान देश की स्थापना की, उन्होंने छोटे बड़े राज्यों को सम्मिलित किया और अंत मे अपना राज्य ही त्याग कर दिया और सन्यास ने लिया। राज्य बनाना और उस पर शासन करना उनका एजेंडा नही था, एजेंडा तो यही था कि इस भूमि पर सभी एक हो कर रहें, एक देश की तरह रहें, जिसे भारत कहा जाता था, और ये कोई आज की धारणा नही थी, 5000 साल से पुराना इतिहास उठा कर देख लीजिए, यही मिलेगा।

वामपंथियों के क्रियाकलाप यहीं नही रुके, एक समालोचक इकबाल मसूद तो एक कदम आगे ही बढ़ गए.....उन्होंने उस समय के माहौल को देखते हुए आरोप लगाया कि "आज के हिंसात्मक माहौल (90 के दशक के शुरुआती समय) में  सीरियल में दिखाए गए ब्राह्मण (शिखा रखे हुए और सर मुंढाये हुए) और सीरियल में दिखाए गए वैदिक मंत्रों के उच्चारण से धार्मिक ध्रुवीकरण हो सकता है, और लोगो के (हिन्दुओ) के मन मे धर्म को लेकर उत्तेजना का संचार हो सकता है"।

वामपंथियों ने ऐसे सैंकड़ो हथकंडे अपनाए, और तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त दबाव बनाया इस सीरियल को बन्द कराने के लिए, क्योंकि ये सीरियल उन इतिहास माफिया के बताए हुके प्रोपगंडे को तोड़ रहा था।
अंततः कांग्रेस की सरकार दबाव में आई, और इस सीरियल को बन्द कर दिया गया। और इस तरह एक रिसर्च पर आधारित, alternative  और असली इतिहास के दर्शन कराने वाला सीरियल, 'सेकुलरिज्म' की भेंट चढ़ गया।https://youtu.be/u4cpDziU824

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...
आज कन्यादान नही होता बुढ़िया दान होता है क्या_यह_अजीब_नहीं_कि_बालविवाह_का_हौव्वा_केवल_इस_तर्क_पर_आधारित_है_कि_गर्भधारण_के_लिए_उनका_शरीर_तैयार नही है । सम्पन्न घरों की लड़कियां बहुत ज्यादा पोर्न देखती है। वे हर समय यौन उन्माद में जीती है।श्रम विहीन जीवन और अच्छे खानपान से वे जल्दी जवान होती है। उनके पास अपना एक अलग कमरा होता है। वे पेरेंट्स द्वारा तैयार किया एक सेक्सबम हैं जो जरा सी चिंगारी मिलते ही कभी भी फूट सकता है। इसके विपरीत परम्परागत हिन्दू परिवारों में ऐसा नहीं होता था। लड़कियों को कई व्रत करने पड़ते थे। उत्तेजक आहार नहीं दिया जाता था। थोड़ी जवान होते ही विवाह या गौना हो जाता था। विवाह पूर्व श्रृंगार, अच्छे कपड़े आदि केवल नैमित्तिक ही थे। सरस लोकगीत और रामचरितमानस में निपुणता अनिवार्य थी। माता, सास या जिठानी का पहरा था। आज की स्कूल शिक्षा इतनी उबाऊ और फालतू है कि घण्टों तक बिना कुछ किये क्लासरूम में बैठना पड़ता है। एनर्जी का उपयोग जैसे सिलाई, नृत्य, खेल, कला आदि को फालतू समझा जाता है। खाली समय में लड़के लड़कियां सेक्स फंतासी में खो जाते हैं। क्या यह अजीब नहीं कि बालविवाह का हौव्वा ...