Skip to main content

होली में प्राकृतिक रंगों का धमाल




होली में प्राकृतिक रंग बनाने के तरीके

होली जैसे जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे वैसे सभी लोग होली की ढेर सारी तैयारी शुरू कर देते हैं। होली पर कौन से कपड़े पहने, कौन से गाने पर धमाल करें और किस रंग से अपनों को रंग कर प्यार का ख़ास इज़हार करें। होली के दिन पास आते ही सबके ज़ुबान पर एक ही बात आ जाती है -“बुरा न मानो होली है”। लेकिन कोई वाक़ई बुरा न माने इसके लिए आपने क्या तैयारियाँ की हैं? क्या आपने प्राकृतिक रंग बना लिए हैं ताकि सुरक्षित होली खेल सकें? प्राकृतिक रंग, वो क्या होते हैं? केमिकल रंगों में क्या बुराई है?

आजकल प्रयोग होने वाले केमिकल वाले रंग त्वचा और स्वास्थ्य दोनों को बेहद नुक़सान पहुँचाते हैं। हरे रंग में कॉपर सल्फ़ेट होता है जो आँखों के लिए बहुत ही ख़तरनाक होते हैं, यहाँ तक कि मनुष्य अंधेपन का शिकार हो सकता है। सिल्वर रंग में एल्युमिनियम ब्रोमाइड होता है जो कैंसर का कारण बन सकता है। लाल रंग में मरकरी सल्फ़ाइट होता है जो त्वचा के लिए तो बहुत ही हानिकारक होता है। बैंगनी रंग में क्रोमियम आयोडाइड होता है जो एलर्जी और दमा के रोगी के लिए बहुत ही ख़तरनाक हो सकता है। जिससे होली यानि रंगों का त्योहार ख़ुशी का कारण न बनकर दुख का कारण भी बन सकता है।

होली को ख़ुशी और प्यार से अपनों के साथ मनाने के लिए इस होली पर आप सभी प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। अबकि होली पर मिलकर ख़ूब धमाल मचाएं। होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंग आप घर पर भी बना सकते हैं। कैसे – आइए जानते हैं?
प्राकृतिक रंग बनाने की विधियाँ

प्राकृतिक रंग की माँग
नीला रंग

– नीले गुड़हल के फ़ूल को पीसकर इसे पानी में मिलाकर नीला रंग बना लें।
– नीला गुलाल बनाने के लिए नीले गुड़हल के फ़ूल को सुखाकर और इसको पीस कर पाउडर बना लें।
लाल रंग

– चुकन्दर, अनार के छिलके, टमाटर या गाजर को पीसकर पानी में मिला दें और इस होली में अपने प्यार को लाल रंग से रंगकर प्यार का इज़हार भी कर दें।
– लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों या लाल चंदन को पीसकर लाल गुलाल बना सकते हैं।
नारंगी रंग

– नारंगी रंग बनाने के लिए टेसू या पलाश के फूल को पीसकर उसको पानी में मिला दें।
– नारंगी रंग का गुलाल बनाने के लिए पलाश के फूल का पाउडर चंदन के पाउडर में मिला दें। इस रंग से सभी के गालों पर प्यार की मिठास छोड़ दें।
पीला रंग

– पीला रंग बनाने के लिए हल्दी को पानी में मिला दें या फिर गेंदें के फूल को पीसकर पानी में मिला दें। यह रंग रूप में निखार भी लाता है और होली के रंग का आनंद भी प्रदान करता है।

– पीला गुलाल बनाने के लिए हल्दी को उसके दुगुने मात्रा में बेसन के साथ मिला दें। अगर बेसन न हो तो उसके स्थान पर आप हल्दी को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिला सकते हैं। दोनों त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है।
हरा रंग

– आप धनिया या पालक के पत्ते को पीसकर पानी में मिला दें और होली में नैचुरल हरे रंग से सभी को इस रंग में सराबोर कर दें।

– हरा गुलाल बनाने के लिए मेंहदी के पाउडर को समान मात्रा में आटे के साथ मिला दें। यह बालों के लिए लाभप्रद है।
बैंगनी रंग

– चुकंदर को बारीक़ काट लें और रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह इसे उबाल कर छान लें और इसका रस निकाल लें। इस रस को पानी में मिलाकर सुंदर बैंगनी रंग से नैचुरल बैगनी रंग से होली खेलने का आनंद लें।

– बैगनी रंग के लिए आप जामुन को पीस लें और इसे पानी में मिला दें।
काला रंग

– काले रंग के अंगूर के बीज को निकालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। फिर इसको पानी में अच्छी तरह से मिला लें।

इन प्राकृतिक रंगों से आप सुरक्षित होली मनाएँ। दोस्तों होली का ये प्यारा त्योहार आप सबके जीवन में कई सारे प्यार के रंग और ख़ुशियाँ भर दे।

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

Newziland,Britain apply Sanskrit teaching for smartness

   जब हमारे श्रेष्ठ भारत का नाम कहीं बदनाम होता है।क्या बतायें जब शिक्षित वेश्यावृत्ति करता है बस ह्रदय दुखता है।क्योंकि कुछ ही दसक पहले हमारे यहां7लाख 32हजार गुरूकुल हुआ करते थे।समस्त संसार की मानव जाति हमसे ही सीखती थी कि शिक्षा क्या होती है।और अब हम अपनी मानसिकता से इतना विकृत हो चुके हैं कि क्या बतायें कुछ कहते नहीं बनता।पर इतना जरूर कहूंगा हमारे भारत की मूल गुरुकुल शिक्षा ही सभी समस्याओं  से   मुक्त करती है व मानव को महामानव बनाती थी। एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान     विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता उत्पन्न करना तथा हिन्दी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है. अजय कर्मयोगी: https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU   , https://m.youtube.com/watch?v=JseQIWhJ7xk  , https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU  ,  https://m.youtube.com/watch?v=IFmv2YFApQk                 ...