Skip to main content




इस मुस्लिम को है चारों वेदों का ज्ञान, संस्कृत में कमाया विदेशों में भी

यूपी की अवधी संस्कृति और गंगा-जमुनी परंपरा पूरी दुनिया में अपनी सहिष्णुता के लिए प्रसिद्ध है। इस संस्कृति में हर धर्म के मानने वाले एक-दूसरे से न सिर्फ परंपरा बल्कि भाषा और संस्कारों से भी गुंथे हुए हैं। इसी अवधी संस्कृति के ध्वजवाहक हैं पंडित हयात उल्ला चतुर्वेदी। चौंकिए मत, 75 साल के हयात उल्ला चतुर्वेदी पांच वक्त के नमाजी भी हैं और चारों वेदों के जानकार भी।

लेकिन उनके नाम की कहानी उनसे भी ज्यादा दिलचस्प है। यूपी के कौशांबी जिले के छीता हररायपुर निवासी हयात उल्ला बचपन से ही हिंदी और संस्कृत के बड़े प्रेमी हैं। युवा होने पर वह इलाहाबाद के एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज में हिंदी और संस्कृत के अध्यापक हो गए। साल 2003 में जब वह स्कूल से रिटायर हो गए।

रिटायर होने के बाद अब हयात उल्ला मेहगांव इंटर कॉलेज में नि:शुल्क हिंदी और संस्कृत पढ़ा रहे हैं। साल 1967 में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में संस्कृत के देश भर के विद्वान इलाहाबाद में जमा हुए थे। वहीं हयात उल्ला के संस्कृत ज्ञान और वेदों की प्रति प्रेम से प्रभावित होकर उन्हें उस सम्मेलन में चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी।

हिंदी और संस्कृत के विद्वान हयात उल्ला चतुर्वेदी अंग्रेजी और उर्दू के अलावा अरबी भाषा का भी ज्ञान रखते हैं। लेकिन हयात उल्ला को इस बात का भी मलाल है कि संस्कृत को उसके अपने देश में ही कमजोर किया जा रहा है। उनका मानना है कि संस्कृत एकमात्र भाषा है जो मजहबी दीवार तोड़कर नए हिंदुस्तान को गढ़ सकती है।

उनका कहना है कि संस्कृत को अंग्रेजों ने सबसे पहले कमजोर किया था ताकि अंग्रेजी को देश में बढ़ावा दिया जा सके। इस साजिश को देश के नेता समझ नहीं पाए और आज तक अंग्रेजों के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। संस्कृत के प्रचार व प्रसार के लिए वह अमेरिका, नेपाल, मॉरीशस आदि देशों में सेमिनार भी कर चुके हैं।

पंडित हयात उल्ला चतुर्वेदी को जेहाद शब्द की गलत व्याख्या का भी भारी अफसोस है। उनका मानना है कि जेहाद का मतलब धर्म युद्ध है। महाभारत भी धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। धर्म रक्षा का अर्थ इंसानियत की रक्षा से है, न कि किसी धर्म विशेष की रक्षा से।

हयात उल्लाह चतुर्वेदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। वह शाकाहार को ही अपनी सेहत का राज भी बताते हैं। हयात उल्लाह ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए संस्कृत की कई किताबें लिखी हैं। इन पुस्तकों में संस्कृ​त परिचायिका प्रमुख है। उनके पढ़ाए हुए कई शिष्‍य भी आज संस्‍कृत शिक्षक हैं।
   https://youtu.be/9BVsTyVQjxs
https://youtu.be/9BVsTyVQjxs 

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...