Skip to main content

भारत का स्वर्णिम इतिहास
भाग - २
राजीव दीक्षित के व्याख्यान से

थोड़ा आगे बढ़ता हू, शिक्षा व्यवस्था के बारे में, थोड़ी तकनीकी और विज्ञान की बातें, और थोड़ी सी कृषि व्यवस्था की बातें कर लेना चाहता हू, उद्योगों के साथ-साथ इस देश में विज्ञान और तकनिकी का भी बहुत विकास हुआ है. और हमारे अतीत के भारत की विज्ञान और तकनिकी के बारे में दुनिया भर के बहुत सारे शोधकर्ताओ ने बहुत सारी पुस्तके लिखी है. ऐसा ही एक अंग्रेज है जिसका नाम है जी डब्लू लिट्नेर वो भारत में कगी लम्बे समय तक रहा, और एक दूसरा अंग्रेज जिसका नाम थोड़ी देर पहले मैंने लिया थामस मुनरो, ये भी भारत में काफी दिनों तक रहा. ये दोनों ने भारत की शिक्षा व्यवस्था पर बहुत ज्यादा काम किया है. एक और अंग्रेज है जिसका नाम है ???????????????टेंडरक्रस्ट उसने भारत की टेक्नोलोजी और विज्ञान पर बहुत ज्यादा कम किया है. और एक अंग्रेज है केम्पबेल कर के उसने भी भारत की विज्ञान और तकनिकी पर बहुत ज्यादा काम किया है. केम्पबेल का एक छोटा सा वाक्य मै आपको सुनाता हु वो ये कहता है “जिस देश में उत्पादन सबसे अधिक होता है, ये तभी संभव है जब उस देश में कारखाने हो, और कारखाने किसी देश में तभी संभव है, जब वहां पर कोई तकनीकी हो, टेक्नोलोजी हो, और टेक्नोलोजी किसी देश में तभी संभव है जब वहां पर विज्ञान हो. और विज्ञान किसी देश में मूल रूप से शोध के लिए अगर प्रस्तुत है तो उसमे से तकनीकी का निर्माण होता है. मतलब इस वाक्य को सरल तरीके से हम समझे कि मूल विज्ञान होता है जिसको हम आज की अंग्रेजी भाषा में फंडामेंटल साइंस कहते है फिर उसमे से एप्लाइड साइंस निकलता है वो प्रायोगिक विज्ञान होता है. और उस प्रायोगिक विज्ञान में से तकनीकी निकलती है और उस तकनीकी में से कारखाने निकलते है. और उन कारखानों से फिर उत्पादन होता है, वो उत्पादन फिर सारी दुनिया में बिकता है. तो ये बात अगर केम्पबेल कहता है कि भारत में टेक्नोलोजी हजारो सालो से रही है तो कारखाने भी रहे होंगे तो उसके बारे में जब खोज की गई तो पता चला के १८ वी सताब्दी तक इस देश में इतनी बेहतरीन टेक्नोलोजी रही है स्टील बनाने की जो दुनिया में कोई आज कल्पना नहीं कर सकता. स्टील बनाने की जो टेक्नोलोजी भारत में रही है, लोहा इस्पात बनाने की टेक्नोलोजी जो भारत में रही है, दुनिया में किसी देश के पास नहीं है. अंग्रेजो का ये जो अधिकारी है केम्पबेल वो ये कहता है कि भारत का बनाया हुआ लोहा, भारत का बनाया हुआ इस्पात, सारी दुनिया में सर्वश्रेष्ट माना जाता है. उसके बारे में वो एक मुहावरा दे रहा है और वो ये कह रहा है कि इंग्लैंड में या यूरोप में अच्छे से अच्छा जो लोहा बनता है वो भारत के घटिया से भी घटिया लोहे का भी मुकाबला नहीं कर सकता. ये केम्पबेल सन १८४२ में कह रहा है. वो ये कह रहा है कि इंग्लैंड और पुरे यूरोप में जो अच्छे से अच्छी जो स्टील बन रही है वो भारत की घटिया से भी घटिया स्टील का भी मुकाबला नहीं कर सकती. माने भारत की घटिया से घटिया स्टील भी इंग्लैंड और यूरोप की अच्छे से अच्छी स्टील से अच्छी है. उसके बाद एक जेम्स फ्रेंक्लिन नाम का अंग्रेज है बहुत बड़ा उसको जो है धातु कर्मी विशेषज्ञ माना जाता है. वो ये कहता है कि भारत का स्टील दुनिया दुनिया में सर्वश्रेष्ट है. यूरोप में सबसे अच्छा स्टील बनता है इस समय स्वीडन में लेकिन भारत का स्टील उससे कई गुना अच्छा है. भारत के कारीगर स्टील को बनाने के लिए भट्टिया तैयार करते है वो भट्टिया  जिनको हम अंग्रेजी में ब्लास्ट फर्नेस कहते है वो दुनिया में कोई नहीं बना पाता. वो कहता है कि इंग्लैंड में लोहा बनाना तो हमने १९२५ के बाद शुरु किया भारत में तो लोहा १० वी. सताब्दी से ही हजारो हजारो टन में बनता रहा है और दुनिया के देशो में बिकता रहा है. . वो ये कहता है कि में सन १७६४ में भारत से स्टील का एक नमूना ले के आया था मैंने इंग्लैंड के सबसे बड़े विशेषज्ञ डॉ. स्कॉट को स्टील दिया था, और उनको ये कहा था कि लन्दन रॉयल सोसाइटी की तरफ से आप इसकी जाँच कराइए डॉ स्कॉट ने भारत के उस स्टील की जाँच कराइ तो कहा कि ये भारत का स्टील इतना अच्छा है कि सर्जरी के लिए बनाए जाने वाले सारे उपकरण इससे बनाए जा सकते है. जो दुनिया में किसी दुसरे देश के पास उपलब्ध नहीं है. आप जानते है सर्जरी के लिए जो उपकरण बनाए जाते है चाकू बनाए जाते है, छुरिया बनाई जाती है, कैंचिया बनाई जाती है, टांका लगाने के लिए सुई बनाई जाती है. ऐसे १०० से ज्यादा उपकरण सर्जरी के लिए बनाए जाते है, तो डॉ. स्कॉट कह रहे है इस बात को १७६४ में कि दुनिया में किसी भी देश के पास सर्जरी के लायक बनाने वाला स्टील नहीं है, क्योकि उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं है. लेकिन भारत का स्टील जो मेरे पास आया है, ये इतना अदभुत है कि इससे सर्जरी के सारे  उपकरण हम बना सकते है. फिर वो अंत में कह रहे है कि मुझे ऐसा लगता है कि भारत का ये स्टील हम पानी में भी डालकर रक्खे तो इनमे कभी जंग नहीं लगेगा, क्योकि इसकी क्वालिटी इतनी अच्छी है. आप जानते है कि लोहा या स्टील दुनिया में एक ऐसी वस्तु है जो थोड़ी देर के लिए भी पानी के संपर्क में आए, नमी के संपर्क में आए, तो सबसे पहले उसमे जंग लगती है जिसको हम सबलोग अंग्रेजी में रस्टिंग कहते है. लेकिन स्कॉट कह रहा है भारत के स्टील के बारे में कि मुझे लगता है कि इसको पानी में भी डालके रखे तो बिलकुल जंग नहीं लगेगी, इस क्वालिटी का स्टील भारत में बन रहा है.

अब इससे थोड़ा आगे चालू अगर स्टील इतनी अच्छी क्वालिटी का है तो एक अंग्रेज अधिकारी है उसका नाम है लेफ्टिनेंट कर्नल ए. वाकर, उसने भारत के शिपिंग इंडस्ट्री पर में सबसे ज्यादा रिसर्च किया है. वो ये कहता है कि भारत का जो अदभुत लोहा है, स्टील है ये जहांज बनाने के काम में बहूत ज्यादा आता है. और वो कहता है कि दुनिया में दुनिया में जहांज बनाने की सबसे पहली कला और सबसे पहली तकनिकी भारत में ही विकसित हुई है. और दुनिया के देशो ने पानी के जहांज बनाना भारत से सीखा है. और किसी देश के पास पानी का जहांज बनाने की तकनिकी उपलब्ध ही नहीं रही है. फिर वो कह्ता है कि भारत इतना विशाल देश है इसमें लगभग  २ लाख गाँव है, इन २ लाख गावों को समुद्र के किनारे स्थापित हुआ माना जाता है.  इन सभी गावों में जहांज बनाने का काम पिछले हजारों वर्षो से चलता है. वो ये कहता है कि हम अंग्रेज लोगों को जहांज खरीदना हो तो हम भारत में जाते है और वहां से जहांज खरीद कर लाते है. फिर वो अपने आगे अख रहा है कि ईस्ट इंडिया कंपनी के जितने भी पानी के जहांज दुनिया में चल रहे है ये सारे के सारे जहांज भारत की स्टील से बने है.  ये बात मुझे कहते हुए शर्म आती है के हम अंग्रेज अभी तक इतनी अच्छी क्वालिटी का स्टील बनाना नहीं शुरु कर पाए है. फिर वो कहता है कि भारत का कोई पानी का जहांज जो पचास साल चल चूका है पानी में, उसको अगर हम खरीद ले अंग्रेज, और खरीदने के बाद उसको कंपनी की सेवा में लगाये तो पचास साल तो वो भारत में चल चूका है, हमारे यहाँ आने के बाद भी वो बीस पच्चीस साल और चल जाता है. इतनी मजबूत पानी के जहांज बनाने की कला और टेक्नोलोजी भारत के कारीगरों के हाँथ में है. और फिर वो वो कहता है के हम जितने धन में एक नया पानी का जहांज बनाते है, उतने ही धन में भारतवासी चार नए जहांज पानी के बना लेते है. फिर वो अंत में कहता है के हम भारत में पुराने पानी के जहांज ख़रीदे, और उसको ईस्ट इंडिया कंपनी की सेवा में लगाए यही हमारे लिए अच्छा है. नया जहांज बना कर हम ईस्ट इंडिया कंपनी को दिवालिया नहीं कर सकते है, उसके पैसे बर्बाद नहीं कर सकते है. मतलब उसका कहने का ये है कि भारत का पुराने से पुराना पानी का जहांज अंग्रेजो के नए से नए पानी के जहांज से भी अच्छा माना जाता है. क्योंकि स्टील की क्वालिटी, लोहे की क्वालिटी इतनी जबरदस्त है.

और इसी तरह से वो कहता है कि भारत में टेक्नोलोजी के लेवल पर ईंट बनती है, ईंट से ईंट को जोड़ने का चूना बनता है.

और उसके अलावा भारत में ३६ तरह के दुसरे टेक्नोलोजिकल इंडस्ट्रीज है, ये सभी उद्योगों में भारत दुनिया में सबसे आगे है. इसलिए हमें भारत से व्यापार कर के ये सब sतकनिकी लेनी है, और इस तकनिकी को इंग्लैंड में ला कर फिर से उसको रिप्रोडूस करना है, पुनरुत्पादित करना है. तो भारत टेक्नोलोजी में बहूत ऊँचा है, और इसी तरह से विज्ञान में भी बहुत ऊँचा है. भारत के विज्ञान के बारे में एक दो नहीं बिसियो अंग्रेजो ने रिसर्च की है, शोध की है, और वो ये कहते है कि भारत में विज्ञान की बीस से ज्यादा शाखाए है, जो बहुत ज्यादा पुष्पित और पल्लवित हुई है. उनमे सबसे बड़ी शाखा है वो खगोल विज्ञान है, दूसरी बड़ी शाखा है वो नक्षत्र विज्ञान है, तीसरी बड़ी शाखा है बर्फ बनाने का विज्ञान है, चौथी बड़ी शाखा है और ऐसे कर कर के धातु विज्ञान है, फिर उसके बाद भवन निर्माण के विज्ञान की है. तो ऐसी बीस तरह की वैज्ञानिक शाखाए पुरे भारत में है.

क्रमशः .......

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

Newziland,Britain apply Sanskrit teaching for smartness

   जब हमारे श्रेष्ठ भारत का नाम कहीं बदनाम होता है।क्या बतायें जब शिक्षित वेश्यावृत्ति करता है बस ह्रदय दुखता है।क्योंकि कुछ ही दसक पहले हमारे यहां7लाख 32हजार गुरूकुल हुआ करते थे।समस्त संसार की मानव जाति हमसे ही सीखती थी कि शिक्षा क्या होती है।और अब हम अपनी मानसिकता से इतना विकृत हो चुके हैं कि क्या बतायें कुछ कहते नहीं बनता।पर इतना जरूर कहूंगा हमारे भारत की मूल गुरुकुल शिक्षा ही सभी समस्याओं  से   मुक्त करती है व मानव को महामानव बनाती थी। एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान     विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता उत्पन्न करना तथा हिन्दी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है. अजय कर्मयोगी: https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU   , https://m.youtube.com/watch?v=JseQIWhJ7xk  , https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU  ,  https://m.youtube.com/watch?v=IFmv2YFApQk                 ...