Skip to main content
एक ऐतिहासिक कहानी आपको बताता हूं। हवेनसांग जब भारत आया तो वह नालंदा विश्‍विद्यालय में पुस्‍तकों को देखकर चकित हो गया। उसने कहा,जिस समाज में ज्ञान का ऐसा भंडार हो, वह सदियों तक पूरी मानवता को रोशनी दे सकता है। वह वहां वर्षों रहा। उसने असंख्‍य पुस्‍तकों की हस्‍तलिखित प्रति तैयार की, आचार्यों से ज्ञान हासिल किया और अपने देश लौटने लगा। उस समय बारिश का मौसम था। नदियां उफान पर थीं। हवेनसांग ने अपने साथ ढेर सारी पुस्‍तक अपने देश ले जाने के लिए लाद लिया।
विवि के आचार्य ने हवेनसांग के साथ एक छात्र को लगाया और कहा कि यह हमारे अतिथि हैं। हमारे लिए देवता समान हैं। इन्‍हें सुरक्षित नदी पार करा देना और हां देखना इनकी एक भी पुस्‍तक नष्‍ट न होने पाए। पुस्‍तक हमारी सांस्‍कृतिक धरोहर हैं।
हवेनसांग के साथ वह छात्र चला। नाव पर सवार हुआ। नाव मझधार में पहुंची। नदी उफन रही थी और हवा भी तेज थी। अचानक नाव डगमगाने लगा। नाविक ने कहा, नाव से कुछ भार कम कीजिए, अन्‍यथा नाव डूब जाएगी। पुस्‍तकें पानी में फेंक दीजिए, वर्ना हम सब मारे जाएंगे।
हवेनसांग एक पुस्‍तक पलटता और उसमें ज्ञान का खजाना पाकर उसे रख देता। वह फिर दूसरी पुस्‍तक उठाता और उसमें भी उसे ज्ञान का भंडार मिलता और वह उसे भी रख देता। नाविक चिल्‍लाया, जल्‍दी कीजिए वर्ना नाव डूब जाएगी।
छात्र उठा और उसने कहा आप चिंतित न हों। मैं एक भी पुस्‍तक नष्‍ट नहीं होने दूंगा। मेरे गुरू ने कहा था ये हमारी सांस्‍कृतिक विरासत हैं। चिंता मत कीजिए, नाव से भार भी कम हो जाएगा और हमारी सांस्‍कृतिक विरासत भी बच जाएगी। वह छात्र छप से उफनती नदी में कूद गया। नदी उसे लील गई, लेकिन हवेनसांग के लिए ज्ञान का खजाना वह बचा गया।
यह भारत था, जहां ज्ञान के लिए, अपनी सांस्‍कृतिक पूंजी के लिए मरने की चाह थी।
आज हम पुस्‍तक पढने से कतराते हैं, अपने गौरवपूर्ण इतिहास में हमारी रुचि नहीं होती है, ज्ञान हासिल करने की जगह अधकचरी जानकारी वाला लिंक मांगते फिरते हैं, वामपंथियों ने हमारे इतिहास को नष्‍ट किया, लेकिन हमारी अंदर पीडा उत्‍पन्‍न नहीं होती।
जब ऑक्‍सफोर्ड विवि शुरू भी नहीं हुआ था, उस वक्‍त बख्तियार खिलजी नामक एक दुष्‍ट हमारे नालंदा विव को मिटा चुका था। हमने दुनिया को सबसे पहले ज्ञान दिया। लेकिन जिस तरह से पहले मुस्लिम आक्रांताओं ने हमारे तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला विवि को नष्‍ट किया और बाद में अंग्रेजों ने हमारी पुस्‍तकों को चुरा चुरा कर अपने यहां पुनर्जागरण का गीत गाया-- वह सब हमारे देश के नागरिकों की ज्ञान के प्रति उदासीनता के कारण ही हुआ।
भारत के जिस गुप्‍त काल को स्‍वर्ण काल कहा जाता है, उसी समय कालिदास, वराहमिहिर, आर्यभटट, वात्‍स्‍यायन जैसे ज्ञानी हुए। हम केवल स्वर्णिम अतीत की रट लगाते हैं, लेकिन उसे स्‍थापित करने के लिए पुस्‍तकों से दोस्‍ती नहीं करते..............क्या हम अपने पूर्वजों को लज्जित नहीं कर रहे है ?फेसबुअ अजय कर्मयोगी

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...