Skip to main content

Posts

नए साल का घपला कब 4 अक्टूबर 1582 के अगला दिन 15 अक्टूबर 1582 हो गया हैप्पी न्यू ईयर! मनाने वालों ध्यान से देखो हैप्पी न्यू ईयर आखिर क्यों ? जरा विचार करें - आधी दुनिया में नव वर्ष 1 जनवरी से प्रारम्भ नहीं होता । भारत की बहुआयामी संस्कृति में तो नव वर्ष कई रूपों में मनाया जाता है, जैसे कर्नाटक व तेलुगु क्षेत्रों में उगादि, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, सिंधी क्षेत्रों में चैती चांद, मणिपुर में सजिबु नोंगमा पनबा आदि नामों से नव वर्ष दिवस को जाना जाता है । भले ही इनके नाम अलग अलग हैं, किन्तु ये सभी एक ही दिन अर्थात हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र के पहले दिन मनाये जाते हैं, जो अप्रैल के आसपास होता है । चीन में यह उत्सव जनवरी के अंत से लेकर फरवरी के अंत के बीच संपन्न होता है, इस दौरान सात दिनों के लिए सब कुछ मानो थम जाता है। एक जनवरी को नव वर्ष मूलतः पश्चिमी और ईसाई मान्यता है । इतिहास में ये दोनों ही एक समय पूरी दुनिया को प्रभावित करते थे । यह उत्सव क्यों मनाया जा रहा है, इससे पूरी तरह से अनजान लोगों के लिए भी यह वाणिज्य और व्यापार का सुनहरा मौक़ा हुआ करता था । अपने व्यावसायिक कौशल से पश...
   कान्वेंट स्कूल की उत्पत्ति का वह सच जिसे पढ़कर हिल जायेंगे अजय कर्मयोगी  क्या आपसे कभी किसी ने पूछा है कि आपके बच्चे किस स्कूल में पढ़ते है ? आपने जो जवाब दिया वो ठीक है ! पर यदि आपने ये कहा कि मेरे बच्चे कान्वेंट में पढ़ते है या St.thomos, St.xaviour या Don Bosco's में पढ़ते है तो यकीन मानिये आपका स्टेटस सिंबल उस व्यक्ति की नजर में ऊँची हो जायेगी भले आप उस स्कूल के फी डिफाल्टर भी हो तो भी ! पर यदि आपने ये कहा कि मेरे बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते है तो समझ लीजिये आपका स्टेटस सिंबल का ग्राफ शून्य हो गया ! वैसे मित्रो, आजकल बीपीएल वाले ही अपने बच्चों को सरकारी स्कूल भेज रहे है ! ये एक हकीकत है आज के समाज की आपकी हैसियत का पैमाना भी ये अंग्रेजी माध्यम के स्कूल ! कितनी ओछी मानसिकता होती जा रही है हमारी और हमारे समाज की ! पर आप शायद इन कान्वेंट विद्यालयों की उत्पति नहीं जानते होंगे कैसे हुई ! आइये इस लेख में पढ़े कि क्या हकीकत इन कान्वेंट विद्यालयों की स्थापना की !  करीब २५०० सालो से यूरोप में बच्चे पालने की परंपरा नही थी ! बच्चा पैदा होते ही उसे टोकरी में रख क...

महान खगोल शास्त्री गणितज्ञ आर्यभट्ट और अंग्रेजी बैरिस्टर अंबेडकर दोनों की जयंती की आज भारत पर प्रभाव व प्रतिध्वनि

  महान गणितज्ञ खगोलशास्त्री आर्यभट्ट जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई । आर्यभट के गणित और खगोल विज्ञान में 12 महत्वपूर्ण योगदान 1. आर्यभट ने पृथ्वी की परिधि (circumference) की लंबाई 39,968.05 किलोमीटर बताई थी जो असल लंबाई (40,075.01 किलोमीटर) से सिर्फ 0.2 प्रतीशत कम है। 2. आर्यभट ने वायुमंडल की ऊँचाई 80 किलोमीटर तक बताई थी। असल में वायुमंडल की ऊँचाई 1600 किलमीटर से भी ज्यादा है पर इसका 99 प्रतीशत हिस्सा 80 किलोमीटर की सीमा तक ही सीमित है। 3. आर्यभट्ट ने सूर्य से ग्रहों की दूरी के बारे में बताया है। वह वर्तमान माप से मिलता-जुलता है। आज पृथ्वी से सूर्य की दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर मानी जाती है। इसे 1 AU ( Astronomical unit) कहा जाता है। आर्यभट्‌ट के मान और वर्तमान मान इस तरह हैं- ग्रहआर्यभट्ट का मानवर्तमान मानबुध0.375 AU0.387 AUशुक्र0.725 AU0.723 AUमंगल1.538 AU1.523 AUगुरु4.16 AU4.20 AUशनि9.41 AU9.54 AU 4. आर्यभट ने तारों से सापेक्ष पृथ्वी के घूमने की गति को माप कर बताया था कि एक दिन की लंबाई 23 घंटे 56 मिनट और 4.1 सैकेंड होती है जो असल से सिर्फ 0.86 सैकेंड ...
*अमेरिका अपने हथियार बेचने के लिए किस हद तक जा सकता है उसका एक उदाहरण आपके सामने है !! *अमेरिका का एक अखबार है जिसका नाम है* *Washington post ! उसमे july 1979 में front page पर एक खबर आई ईरान और इराक नाम के दो पड़ोसी देश ! इनके बीच मे एक क्षेत्र है उसको अरबी भाषा मे shatt-al-arab कहते हैं उसमे बहुत अधिक मात्रा मे तेल छिपा हुआ है !* *खबर जब छपी तो उसमे reference दिया गया कि अमेरिका के जो अन्तरिक्ष मे सैटेलाइट है उनसे मिली जानकारी के अनुसार !* *तो ईरान और इराक दोनों देशो के कान खड़े हो गए और दोनों देशो ने कहना शुरू किया ये जो क्षेत्र है ये हमारा है !दोनों देशो ने एक साथ एक क्षेत्र पर अधिकार जमाना शुरू किया तो झगड़ा होना स्वाभाविक था* *दोनों का झगड़ा UNO मे गया !UNO काम करता है अमेरिका के इशारे पर !क्यूंकि अमेरिका के funds पर UNO की बहुत सी नीतिया चलती है* *1979 मे ईरान – ईराक का मामला UNO मे गया पर UNO ने इस पर कोई फैसला नही दिया !लिहाजा दोनों देशो मे एक दूसरे के खिलाफ युद्ध करने का तय कर लिया !* *इधर अमेरिका ने सदाम हुसेन को हथियार बेचना शुरू किया ! और उधर ईराक को हथिया...

कुदरत का यह करिश्मा देखने के बाद प्रकृति की इस अनोखी छटा का कोई विकल्प नहीं हो सकता प्रकृति के साथ कैसा संजोग यह देखने में अद्भुत अकल्पनीय वीडियो है अजय कर्मयोगी

कहा जाता है सिख रात 12 बजे के बाद पागल हो जाते हैं ! ऐसा कहकर सिख भाइयो को मजाक उड़ाया जाता है पर क्या आप इसके पीछे सच जानते हैं? पढ़िए इस पोस्ट को और हरिसिंह नलवा के प्रति आपकी श्रधांजलि हो तो शेयर अवश्य करें !! जिससे जानकारी सभी तक पहुंचे !:: हरिसिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनापति थे उनका जन्म १७९१ में २८ अप्रैल को एक सिख परिवार, गूजरवाला- पंजाब में हुआ था इनके पिता का नाम गुरदयाल सिंह माँ का नाम धर्मा कौर था, बचपन में उन्हें घर पर लोग हरिया के नाम से पुकारते थे सात वर्ष में ही पितृ-क्षाया उनके ऊपर से उठ गयी १८०५ में महाराजा रणजीत सिंह ने बसंत उत्सव पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे भाला, तलवार, धनुष-बाण इत्यादि शस्त्र चलाने में नलवा ने अद्भुत प्रदर्शन किया महाराजा बहुत प्रभावित हो अपनी सेना में भारती कर अपने साथ रख लिया एक दिन महाराजा शिकार खेलनेगए अचानक रणजीत सिंह के ऊपर शेर ने हमला बोल दिया हरीसिंह ने उसे वही तमाम कर दिया रणजीत सिंह के मुख से अचानक ही निक़ल गया अरे तुम तो राजा नल जैसे वीर हो तब से उनके नाम में नलवा जुड़ गया और वे सरदार हरिसिंह नलवा कहलाने लगे, महा...
एक ऐतिहासिक कहानी आपको बताता हूं। हवेनसांग जब भारत आया तो वह नालंदा विश्‍विद्यालय में पुस्‍तकों को देखकर चकित हो गया। उसने कहा,जिस समाज में ज्ञान का ऐसा भंडार हो, वह सदियों तक पूरी मानवता को रोशनी दे सकता है। वह वहां वर्षों रहा। उसने असंख्‍य पुस्‍तकों की हस्‍तलिखित प्रति तैयार की, आचार्यों से ज्ञान हासिल किया और अपने देश लौटने लगा। उस समय बारिश का मौसम था। नदियां उफान पर थीं। हवेनसांग ने अपने साथ ढेर सारी पुस्‍तक अपने देश ले जाने के लिए लाद लिया। विवि के आचार्य ने हवेनसांग के साथ एक छात्र को लगाया और कहा कि यह हमारे अतिथि हैं। हमारे लिए देवता समान हैं। इन्‍हें सुरक्षित नदी पार करा देना और हां देखना इनकी एक भी पुस्‍तक नष्‍ट न होने पाए। पुस्‍तक हमारी सांस्‍कृतिक धरोहर हैं। हवेनसांग के साथ वह छात्र चला। नाव पर सवार हुआ। नाव मझधार में पहुंची। नदी उफन रही थी और हवा भी तेज थी। अचानक नाव डगमगाने लगा। नाविक ने कहा, नाव से कुछ भार कम कीजिए, अन्‍यथा नाव डूब जाएगी। पुस्‍तकें पानी में फेंक दीजिए, वर्ना हम सब मारे जाएंगे। हवेनसांग एक पुस्‍तक पलटता और उसमें ज्ञान का खजाना पाकर उसे रख देता। वह...