Skip to main content

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मौत की रहस्यमयी संदेह और गहराया १२५ वी जयंती पर

  


 

  #सुलगते_सवाल???

क्या नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कायर थे जो गुमनामी बाबा के रूप में बरसों तक रहे और कभी सामने नहीं आए ???

इस प्रश्न का उत्तर #अनुज_धर की बहुचर्चित पुस्तक #नेताजी_रहस्यगाथा में स्पष्ट हो जाता है।

जिस विमान दुर्घटना में नेताजी को मृत मानकर नेहरू सरकार ने चैन की सांस ली थी वो दरअसल उस दिन वहाँ से उड़ा ही नहीं था।
ये अंग्रेज़ी सत्ता को धोखा देने की चाल थी। नेताजी मंचूरिया होते हुए रशिया निकल गए थे।
किंतु द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान और जर्मनी की पराजय और स्टालिन के रशिया का मित्र राष्ट्रों की ओर झुकाव नेताजी के लिए मुसीबत बन गया था।

स्टालिन ने नेताजी को साइबेरिया के कन्सन्ट्रेशन कैंप में रखा था।
किंतु १९४८ में स्टालिन की मृत्यु के बाद रशिया में सत्ता परिवर्तन हुआ था और नये लोगों को फालतू में कैदियों का बोझ ढोने में कोई रुचि नहीं थी इसलिये नेताजी को चुपचाप वहाँ से चीन रवाना कर दिया गया था जहाँ से छुपते छुपाते वे तिब्बत के रास्ते भारत में आए लगभग १९५६ के आसपास। फिर १९८५ तक यायावर संत की तरह रहे।
१९५६ से नैमिषारण्य, हरिद्वार, गंगोतरी, इत्यादि तीर्थों पर यायावरी करते हुए अंततः वे अयोध्या में गुप्तार घाट पर रहने लगे। इसी स्थान से प्रभु श्रीराम ने भी लीला समेटी थी।
यहाँ उनके छोटे से आश्रम में बहुत कम लोगों को प्रवेश की अनुमति थी। अधिकांशतः आगंतुकों में सेना के बड़े अधिकारी ही होते थे। यदाकदा कुछ राजनीति से जुड़े लोगों को भी देखा गया था। किंतु किसी सामान्य संत महात्मा की तरह जनता को दर्शन देना, प्रवचन करना इत्यादि वहाँ नहीं होता था।
सैन्य अधिकारियों से भी वे एक पर्दे के पीछे से ही बात करते थे।
गुमनामी बाबा को कभी किसी ने प्रत्यक्ष नहीं देखा था सिवाय उनके निकट के ४/५ लोगों के।

एक समय शायद नैमिषारण्य प्रवास के दौरान, इंदिरा गाँधी की भी उनसे भेंट का जिक्र आता है।
इंदिराजी अपने पिता के व्यवहार के लिए शर्मिंदा थीं और हठ कर रहीं थीं कि अब स्वतंत्र भारत में नेताजी को इस तरह से अपराधी की तरह छुपकर रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। वे सुभाष बाबू को जनता के बीच फिर से लाने की प्रबल इच्छुक थीं।
किंतु सुभाषचंद्र बोस ने उन्हें ज्यादा बलपूर्वक ऐसा करने से रोक दिया।
इंदिराजी को समझाते हुए बोस ने कहा था कि, "मैं इस देश के लिए मृत व्यक्ति की तरह ही रहूँ तो ही इस देश की भलाई है।"
इसके पीछे एक सशक्त कारण था। नेहरू ने ब्रिटिश सरकार के साथ कुछ युद्ध अपराधियों को सौंपने का समझौता किया हुआ था। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस उनमें सबसे पहले थे।
इंदिराजी के समय तक भारत में भुखमरी के हालात बने हुए थे। अमेरिका से लाल अमेरिकी गेहूँ दान में आ रहा था जो वहाँ पशुओं को खिलाया जाता था।
ब्रिटेन और अमेरिका में प्रगाढ़ संबंध थे। अमेरिका ब्रिटिश सरकार की बात को बहुत महत्व दिया करता था।
इधर १९४५ से लापता होने के बावजूद भी सुभाष चन्द्र बोस की छवि भारतीय जनता के मन में  बहुत आदर के साथ स्थापित थी, जो कि आज भी है।
इन परिस्थितियों में यदि इंदिराजी सुभाष बाबू को सार्वजनिक जीवन में ले आतीं तो भारी उपद्रव हो जाता।
ब्रिटिश सरकार युद्धबंदी के रूप में उनकी मांग करती जो भारत पूरी नहीं करता तो ब्रिटिश सरकार अमेरिका से गेहूँ बंद करवा देती।
यदि भारत नेताजी को ब्रिटिश सरकार को सौंपने की बात सोचता तो जनता विद्रोह पर उतर आती और देश में गृहयुद्ध भड़क सकता था।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को ब्रिटिश सरकार के दबाव में अनेक प्रतिबंध झेलने पड़ जाते और पहले से गरीबी की मार झेल रहा देश विखंडन की स्थिति में पहुँच जाता।
इन सारी स्थितियों का आकलन करने के बाद बोस ने इंदिराजी को कहा था कि, "मैं इस देश के लिए मर चुका हूँ। मुझे मृत ही रहने दो। इसी में देश की भलाई है।"

एक असफल महामानव का आकलन करने के लिए हमें भी उस दौर को जीते हुए उसे समझने के प्रयास करने चाहिए

 जय हिन्द ,.. जय सुभाष ,, 23 जनवरी !!
" स्वतंत्रता का पौधा" शहीदों के रक्त से फलता है, स्वतंत्रता के इस पौधे को पनपाने के लिए लाखों ज्ञात-अज्ञात शहीदों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया
23 जनवरी , ऐसे ही महान देशभक्त क्रांतिकारी "नेताजी सुभाष चन्द्र बोस" का जन्मदिवस है ।
सुभाष चन्द्र बोस - एक आदर्श क्रांतिकारी , सच्चे देशभक्त , "सेवा , त्याग एवं शौर्य" की मिसाल : जन्म - 23 जनवरी , 1897 ; जन्मस्थान - कट्टक ( तब का बंगाल ) , पिता - श्री जानकीनाथ बोस , माता - श्रीमती प्रभावती देवी । सिविल सर्विस की ऐशो-आराम भरी नौकरी लात मार आजादी की मशाल पकड़ी । गांधी जी के असहयोग आंदोलन से क्रांतिकारी जीवन की शुरुआत..हर आंदोलन में खुलकर हिस्सा लिया व् अपनी दृढ-इच्छाशक्ति, कर्मठता एवं नेतृत्व क्षमता से देशवासियों के बीच “नेताजी” उपाधि हासिल की..11 बार कठोर कारावास भोगा, कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त..कांग्रेस के अध्यक्ष बने (लगातार दो बार) पर गांधी के विरोध पश्चात कांग्रेस छोड़ा..गांधी के अहिंसावादी तरीकों से विश्वास उठने के बाद सशस्त्र क्रांति का रास्ता अपनाया..द्वितीय विश्वयुद्ध में अंग्रेजो के दुश्मन देशो के साथ मिलकर अंग्रेजो को उखाड़ फेंकने की योजना बनाई - कांग्रेस से लेकर कम्युनिस्टों तक में किसी ने साथ नहीं दिया..अंततः अकेले ही निकल पड़े..अफगानिस्तान होते हुए जर्मनी पहुंचे , वहाँ से जापान होते हुए सिंगापुर , "आजाद हिन्द फ़ौज" की कमान संभाली जिसका उद्देश्य सशस्त्र आंदोलन द्वारा भारत को आजाद कराना था.."तुम मुझे खून दो , मै तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा दिया जिससे प्रेरित हो हजारों देशभक्त अपना सबकुछ त्याग कर आजादी के आंदोलन में कूद पड़े..उनके द्वारा दिया गया "जय हिन्द" का नारा स्वतंत्रता संग्राम का राष्ट्रीय नारा बन गया..आजाद हिन्द फ़ौज ने अंग्रेजों से अंडमान और निकोबार द्वीप जीत लिया और फिर इम्फाल और कोहिमा पर आक्रमण किया..अफ़सोस की द्वितीय विश्वयुद्ध ख़त्म होने पर जापान ने अपने हाथ पीछे खीच लिए..तत्पश्चात नेताजी ने लड़ाई जारी रखने के लिए सोवियत रूस से सहायता लेने की योजना बनायी..
इसके बाद क्या हुआ , वह आज भी रहस्य बना हुआ है । यह नेताजी के प्रयासों का ही नतीजा था कि भारतीय नौसेना में विद्रोह की लहर उठी और 1947 में अंग्रेजों को दफा होना पड़ा । हिन्दुस्तान स्वतंत्र हुआ । 15 अगस्त 1947 । "
वतन की (हमारी) आजादी के लिए इतना जूनून , समर्पण , बलिदान..त्याग और शौर्य की ऐसी अद्भुत मिसाल..निष्ठां और दृढइच्छाशक्ति के प्रतीक जिन सुभाष को आज देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर होना चाहिए था , अफ़सोस की उसे जानने वाले भी गिने-चुने बचे हैं । आजादी के 69 साल बाद भी सुभाष के जीवन का रहस्य देश नहीं जान पाया । 1945 के बाद सुभाष के साथ क्या हुआ ? आखिर आजादी के तुरंत बाद सुभाष बाबू से जुड़े रहस्यों पर से पर्दा उठाने का प्रयास क्यों नहीं किया भारत सरकार ने ? ? सुभाष से सम्बंधित कई फाइलें केंद्र सरकार के पास गोपनीय रखी गयी हैं , यह बताते हुए की उन फाइलों को सार्वजनिक करने से भारत की विदेश-नीति प्रभावित होगी व् अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध ख़राब होंगे - क्या अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध हमारे लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले सुभाष बाबू से ज्यादा महत्वपूर्ण है ? क्या हम विदेश नीति के लिए अपने शहीदो के बलिदान को बेच देंगे ? यही हश्र होगा देशभक्त क्रांतिकारियों की अनमोल कुर्बानियों का ?
“ध्यान रहे , जो देश अपने शहीदों के त्याग एवं बलिदान की विरासत को भुला देता है, उसका पतन निश्चित है!! .. ( क्रमशः1

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...