Skip to main content

इतिहासकारों को भी जाने जिन्हें मूल इतिहास लेखक की मान्यता इस आधुनिक शिक्षा में मिली हुई है

जिन्हें मूल इतिहास लेखक मान लिया गया है, उनके बारे में कुछ तो जाने



3 अलेक्जेंडर डाऊ - अलेक्जेंडर डाऊ स्काटिश मूल के थे। उनका जन्म 1736 ईस्वी में स्काटलैंड के पर्थशायर में हुआ। उनके पिता एक चुंगी नाके में चौकीदारी का काम करते थे। उन्होंने चर्च में थोड़ी शिक्षा प्राप्त करने के बाद नाविक का काम शुरू किया और बाद में 24 वर्ष की उम्र में सिपाही की नौकरी करने ईस्ट इंडिया कंपनी में भर्ती हुये तथा कोलकाता आकर अंग्रेजों की कोठी पर पहरा देने लगे। उन्होंने क्लाइव और वाटसन के साथ कंपनी की सेवा की और क्रमशः तरक्की पाते गये और कप्तान बना दिये गये।
यहाँ रहते हुये उन्हांेने फारसी सीखी और मुस्लिम लेखकों की लिखी किताबों के आधार पर हिन्दोस्तान की कहानी लिखी। इस पुस्तक के द्वारा इन्होंने भारतीय राज्य को निरंकुश और गैर जिम्मेदार राजाओं तथा नवाबों द्वारा संचालित बताया और ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत के लोगों के हित में इन राजाओं और नवाबों को हटा कर अपने लोगों को शासन में बैठाना आवश्यक बताया। कंपनी के लिये काम करते हुये बिहार के भागलपुर में 1779 ईस्वी में उसकी मृत्यु हो गई। उसने कुछ नाटक और कहानियां भी लिखी।
15 अगस्त 1947 के बाद कांग्रेस सरकारों ने जिन लोगों को इतिहास के नाम पर कूड़ा और झूठ लिखने के काम में लगाया उन्होंने अलेक्जेंडर डाऊ, एडवर्ड सचाऊ, टॉड, हेनरी इलियट और जॉन डाऊसन को महान इतिहासकार और भारत विशेषज्ञ की तरह मानकर उनके प्रति ही प्रमाण भावना रखते हुये कचरा फैलाया और उसमें अपनी ओर से हिन्दुओं की निंदा तथा हीनता बढ़ाने वाली सामग्री और भी अधिक डाल दी। इस दुष्कर्म का नेतृत्व इरफान हवीब ने किया और उनके नेतृत्व में तैयार एक मंडली ने यह दुष्टतापूर्ण काम किया। भाजपा शासन में अभी तक इन दुष्टताओं के सुधार और सही इतिहास के लिखे जाने की तैयारी का कोई लक्षण नहीं है। केवल संगठन और शोर के बल से ही हिन्दुओं का गौरव प्रतिष्ठित हो गया बताया जा रहा है। परंतु पाठ्यपुस्तकों के रूप में हिन्दुुओं में हीनता और ग्लानि भरने और बढ़ाने वाले ही सारे कचरे फैलाये जा रहे हैं।

4 जेम्स टॉड - जेम्स टॉड भी स्काटलैंड के निवासी थे। उनका जन्म 20 मार्च 1782 ईस्वी को इस्लिंगटन नामक स्थान में हुआ था। उनके पिता पहले ही कंपनी के साथ आ कर मीरजापुर में नील की खेती कर मुनाफा कमा रहे थे। जेम्स टॉड उनके दूसरे बेटे थे।

17 साल की उम्र में जेम्स टॉड एक सिपाही बनकर ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी में आये। बाद में वे नाविक सिपाही के रूप में काम करने लगे और फिर दिल्ली के पास पुरानी नहर की पैमाइश करने का काम उनको दिया गया। इस बीच उन्होंने पढ़ने लिखने में अधिक रूचि ली और कंपनी ने उन्हें राजस्थान के राजाओं के पास जाकर उनसे राजस्थान के इतिहास की सामग्री और नक्शे जुटाने कहा ताकि कंपनी वहां अपना धंधा फैला सके। तब तक यानी 19 वीं शताब्दी ईस्वी के आरम्भ तक , किसी भी अंग्रेज को राजस्थान के विषय में लगभग कोई भी जानकारी नहीं थी। अधिकांश अंग्रेज केवल मुसलमानों के संपर्क में आये थे और इस्लाम को अपने बहुत करीब मानते थे। बंगाल में धीरे-धीरे वे लोग हिन्दू व्यापारियों और राजाओं के संपर्क में आये। यद्यपि अपनी हीन भावना के कारण वे लोग केवल टुच्चे और नीच किस्म के हिन्दुओं से ही घुल मिल पाये। जैसा कि लंदन में ब्रिटिश सांसद एडमंड बर्क ने वारेन हेस्टिंग्स पर चले मुकदमें में विस्तृत बयान दिया था। कोलकाता में पहली बार वे मारवाड़ी सेठों के संपर्क में आये और कुछ सेठों के लिये उन्होंने अपनी सेवायें भी दीं। इन सेठों के संपर्क में आने पर उनके मन में राजस्थान के प्रति अपार कौतूहल जगा और उनको लगा कि जिस इलाके के सेठ इतने प्रभुताशाली हैं, वह राज्य स्वयं में तो धन और समृद्धि का अनंत भंडार ही होगा। इसीलिये जेम्स टॉड को राजस्थान भेजा गया। (भारत के लोगों को गया गुजरा और अंग्रेजों को शुरू से महान रणनीतिज्ञ बताने वाले लल्लूओं को पढ़ना नहीं है, बस,बक बक करनी है)।

जेम्स टॉड ने जोधपुर, मेवाड़, कोटा, सिरोही, बूंदी, मारवाड़ और जैसलमेर के राजाओं का अभिवादन किया और उनसे बड़ी विनम्रता से अपने-अपने राज्य के जानकार कुछ पंडितों को कुछ दिन के लिये मांगा। टॉड ने राजाओं से यह कहा कि इससे हम आपकी प्रशस्ति इंग्लैंड और समस्त यूरोप में फैलायेंगे। राजाओं ने कुछ पंडितों को हर जगह जेम्स टॉड को बताने के लिये नियुक्त कर दिया। जेम्स टॉड को टूटी-फूटी हिन्दी आती थी और मारवाड़ी तथा राजस्थान की कोई भी भाषा बिलकुल भी नहीं आती थी। उसने राजाओं से विनती कर ऐसे लोग भी देने कहा जो खड़ी बोली में उसे वहां का इतिहास समझा सकें। राजाओं ने यह काम सरलता से कर दिया। उनसे किसी तरह सुन समझकर और राजकीय अभिलेखों का उनकी सहायता से अध्ययन कर जेम्स टॉड ने राजस्थान का इतिहास कंपनी के अधिकारियों के लिये लिखा। साथ ही राजकीय अभिलेखागारों से नक्शे प्राप्त कर उनकी अनुकृति तैयार की और 11 बड़ी-बड़ी जिल्दों में उन नक्शों को लेकर दिल्ली आकर कंपनी को सौंपे। इसके साथ ही राजाओं से बात करते हुये अपनी भेद बुद्धि के प्रयोग के द्वारा उन्होंने राजाओं के बीच के टकराव के बिन्दुओं को भी नोट कर लिया और कंपनी को वहां बढ़ने के उपाय सुझाये। उन पर भ्रष्टाचार के अनेक गंभीर आरोप भी लगे। परंतु रायल एशियाटिक सोसायटी लंदन में भारत के बारे में अपने वक्तव्यों द्वारा उन्होंने भरपूर कौतूहल जगाया। 1835 ईस्वी में मात्र 53 वर्ष की अवस्था में उनकी मृत्यु हो गई।
1857 ईस्वी में राजपूत राजाओं ने अंग्रेजों का साथ दिया, इसका बड़ा श्रेय टॉड की बुद्धि को जाता है।

5 जेम्स मिल - जेम्स मिल भी स्काटिश थे और उनका जन्म 6 अप्रैल 1773 को नार्थ वाटर ब्रिज नामक जगह में हुआ था। उनके पिता जूता बनाने का काम करते थे। माँ ने किसी तरह उनको चर्च में अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास किया। 16 साल की उम्र में वे पादरी बन गये।

परंतु पादरी का काम उन्हें पसंद नहीं आया और वे इंग्लैंड के लोगों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करने लगे। बाद में वे एक ब्रिटिश सांसद के निजी सहायक बन गये और लेखन के काम में जुट गये। फिर वे समाज सुधारक जेरेमी बेन्थम के संपर्क में आये और उनसे बहुत प्रभावित हुये। इसके बाद उन्होंने भारत पर एक पुस्तक लिखने का काम अपने हाथ में लिया और ‘दि हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया’ पुस्तक 1817 ईस्वी में प्रकाशित की। यद्यपि मिल कभी भी भारत नहीं आये थे और संस्कृत सहित भारत की किसी भी भाषा का उन्होंने कभी भी अध्ययन नहीं किया। परंतु इसका उन्होंने गौरव के साथ उल्लेख किया कि ‘एक सुयोग्य व्यक्ति इंग्लैंड के किसी एक घर के किसी एक कोने में बैठकर भी एक वर्ष में भारत की सभ्यता, संस्कृति, धर्म, इतिहास, विधि, परम्परायें और रीतिरिवाज सबको भली-भांति जान सकता है अगर वह अपनी आंख और कान खुले रखे और भारत में चल रही गतिविधियों को जानता रहे'।

मिल ने लिखा कि भारत की संस्कृति बहुत पिछड़ी है, अधंविश्वास और अज्ञान से भरी हुई है तथा हिन्दू लोग स्त्रियों के साथ बहुत अत्याचार करते हैं। वे विधवाओं को जिंदा जला देते हैं। इसलिये भारतीयों के हित में ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत के अधिक से अधिक क्षेत्रों पर अधिकार कर लेना चाहिये ताकि वहां अंग्रेजी सभ्यता और संस्कृति को फैलाया जा सके और अज्ञान तथा अंधविश्वास में घिरे हिन्दू समाज का इंग्लैंड के प्रकाश से उद्धार किया जा सके। मिल की पुस्तक इंग्लैंड के शिक्षित वर्ग में बहुत लोकप्रिय हुई और उसे भारत का प्रामाणिक इतिहास मान लिया गया। इस पुस्तक का इंग्लैंड के अभिजन वर्ग का गहरा प्रभाव पड़ा और 15 अगस्त 1947 के बाद यह पुस्तक सरकारी सरंक्षण में लिखे जाने वाले इतिहास का एक मुख्य आधार मान ली गई और उसमें छोटे-मोटे सुधार किये जाते रहे।

6 एच.एच. विल्सन - होरेस हेेमेन विल्सन का जन्म 1786 ईस्वी में हुआ था और लंदन में डाक्टरी की पढ़ाई कर 22 साल की उम्र में वे ईस्ट इंडिया कंपनी में डाक्टर की हैसियत से भर्ती होकर कोलकाता आ गये। यहां उन्होंने कोलकाता में संस्कृत कालेज की स्थापना में गहरी रूचि ली और उनका प्रयास था कि धीरे-धीरे संस्कृत के अधिकृत विद्वान भी अंग्रेज तथा अन्य यूरोपीय लोग भी मान लिये जायें क्योंकि सम्यक रूप से ज्ञान तो उन्हें ही हो सकता है। हिन्दू पण्डित तो अंधविश्वासी और अज्ञानी ही होते हैं और वे अपने ही शास्त्रों का सही अर्थ नहीं जानते।

उन्हें आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोदेन के नाम से स्थापित संस्कृत विद्यापीठ का पीठाध्यक्ष 1832 ईस्वी में बनाया गया। हेनरी थॉमस कुलब्रुक की सिफारिश पर उन्हें बंगाल की एशियाटिक सोसायटी का सचिव बनाया गया।
उन्होंने सर्वप्रथम कालिदास के मेघदूत का अंग्रेजी अनुवाद पद्य में प्रस्तुत किया और फिर भारत के पंडितों की सहायता से संस्कृत-अंग्रेजी डिक्शनरी तैयार की जिसमें अपनी ओर से बहुत से नोट जोड़े।
विलसन ने आयुर्वेद का भी अध्ययन किया और हैजा तथा कुष्ठरोग की चिकित्सा में उससे बहुत सहारा भी उन्हें मिला। बाद में उन्होंने भारतीय रंगकर्म का भी अध्ययन किया। इसके साथ ही उन्होंने विष्णुपुराण पर अंग्रेजी में टीका भी लिखी।
ब्रिटिश शासन और बाद में कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों के शासन के द्वारा मोनियर विलियम्स और एच.एच. विलसन के सपने साकार हुये और संस्कृत साहित्य तथा भारतीय शास्त्रों के विषय में 15 अगस्त 1947 के बाद भारत सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा संस्कृत के अंग्रेज तथा अन्य यूरोपीय विद्वानों के द्वारा ही प्रामाणिक संस्कृतज्ञ के रूप में प्रमाण भावना से लिया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...