Skip to main content

गणित के नोबेल पर सेक्स प्यार धोखा जैसे तिकड़म का एक दूसरा स्वरूप


गणित का नोबल पुरस्कार इस महिला के हवस के आग में जल जाने के कारण नहीं शुरु हो पाया. इस सम्बन्ध में बेहद मजेदार कहानी है, जिसे आप सबको जानना ही चाहिए.

इस महिला का नाम है सोफी हिस. यह विएना के एक फूल के दुकान पर हिसाब किताब देखा करती थी. एक दिन इसके दुकान पर अल्फ्रेड नोबेल भी कुछ फूल खरीदने पहुचे. तब यह 20 वर्ष की थी जबकि नोबेल 43 वर्ष के थे. यह एक बेहद बिन्दास, खुली, सुन्दर, पुष्ट और जल्द से हिलने मिलने वाली महिला थी.

पहली ही नजर में यह अल्फ्रेड नोबेल को भा गयी. हालांकी उन्होनें इससे कभी शादी नहीं की लेकिन फिर भी यह घोषित तौर पर उनकी रखैल थी. अल्फ्रेड नोबेल के पास अथाह पैसा था इसलिये उन्होनें इसके जीवन में सभी सुख मौजूद हो इसकी व्यवस्था की.

लेकीन इन सबके बावजूद इसने कभी भी अल्फ्रेड से वफादारी नही निभायी. इसने एक बेहद अस्थिर चित्त की, खुद की दिनरात तारीफ करने वाली, कई पुरुषों से ऐयाशी करने वाली आत्ममुग्ध, बेलौस, बिन्दास महिला के रुप में छवि गढ़ ली.

उसी समय स्वीडेन में एक जाने माने गणितज्ञ रहते थे

उनका नाम था गोस्टा मिटैग लोफलर, गोस्टा स्वीडेन के जाने माने गणितज्ञ थे और यह भी कहा जाता है की यह जानते हुए भी की सोफी अल्फ्रेड की रखैल है, इन्होंने सोफी से नजदीकी बना ली और धीरे-धीरे दोनों इतने नजदीक आ गये की सोफी ने अल्फ्रेड को धोखा देना शुरु कर दिया और गोस्टा की रखैल की तरह रहने लगी. इस बीच यह जानना आवश्यक है की सोफी का सारा खर्च तब भी अल्फ्रेड नोबेल ही उठा रहे थे.

यह बात अल्फ्रेड नोबेल को नागवार गुजरी और सबसे बङी समस्या तब उभर आयी जब उन्होनें सब कुछ बर्दाश्त करके भी गणितज्ञों को भी नोबेल देने को सोचा तो लोंगो ने कहा की उस समय का सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ गोस्टा ही हैं इसलिए उन्हे ही मिलनी चाहिए.

यह बात अल्फ्रेड नोबेल के लिये बर्दाश्त के बाहर हो चुकी थी इसलिए उन्होनें गणित के नोबेल को शांति के प्रयास के नोबल में बदल दिया.

न जाने कितने मर्दों से सम्बन्ध बनाने के बाद सोफी ने यह घोषणा कर दी की वह गर्भ से है. और जब उस बच्चे के बाप की चर्चा हुई तो सोफी ने एक हंगरियन आफिसर का नाम कबूला. इसके बाद इतने बङे स्कैंडल में फसकर उस ऑफिसर ने अपने पद से इस्तिफा दे दिया.

इस तरह एक हवसी महिला के हवस की आग में गणित के नोबेल का ख्वाब भी जल गया. इस बीच सबसे मजेदार बात यह हुई की इतना सब होने पर भी अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा अपने वसीयत में सोफी के नाम पर छोङ दी.
   यह कहानी तो  प्रेम त्रिकोण संबंधों में बहुत आकर्षक और रोचक लगी होगी पर इसका जो अन्य पहलू है उस पर भी हमें विचार करना होगा यह जानना भी आवश्यक है की मैथमेटिक  या गणित  कोई अन्य सिद्धांत बिना नियम का नहीं जोड़ा जा सकता जबकि विज्ञान पर्यावरण शांति में नए-नए सिद्धांत गढ़े जा सकते हैं दो और दो  पांच नहीं हो सकता  चार ही रहेगा इसीलिए यह एक दूसरा पहलू भी है की गणित को इस नोबेल चक्रव्यूह से बाहर रखना पड़ा बाकी आप स्वयं समझदार हैं तो आप भी अपनी विचार रखने को स्वतंत्र हैं

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...