Skip to main content

भारतीय संस्कृति शुभ लाभ अवधारणा के पोषक है जब से विश्व एक परिवार के चंगुल में फंसकर 99 प्रतिशत संसाधनों पर इन दानवों का कब्जा है


दीपावली पर्वों का पर्व है। अनोखी बात है कि द्यूत निशा, यक्षरात्रि, सुखरात्रि, कौमुदी उत्सव, आकाशीय दीपार्चना दिवस से होते हुए यह पर्व आज बल्‍वावली तक का स्‍वरूप ले चुका है। यह नहीं, हीड़ सिंचन और मंगलकामना पत्रों से यह ग्रिटिंग्‍स फेस्‍टीवल हुआ और नेट पर कांग्रेच्‍युलेशन का स्‍मरण बनकर उभरा है...। इतनी शुभैच्छायें कि चंद भी फलीभूत हो जाए तो कुबेर द्वारपाल होकर तनख्वाह पाए!
इस क्रम में सदियां लगी हैं। जिन दिनों यह पर्व यक्षों की पूजा से जुड़ा हुआ था, गांवों में भारी भरकम शरीर वाले यक्षों की सवारियां निकाली जाती थीं। जो बहुत पुराने गांव या नगर हैं, वहां आज भी जक्‍ख, यक्ष, घांस सवारियां निकाली जाती है...। उसकी हैसियत इन्‍द्रध्‍वज विधान के आगे न्‍यूनतम होती चली गई मगर सुखरात्रि ने इसे नवीनरूप दिया और जब उड़ने वाले दीयों का निर्माण सभव हुआ ताे इस रात्रि में दीपदान के साथ साथ आकाश में दीयों को भी उड़ाया जाने लगा ताकि पितरों को भी तमस से उजाला मिल सके। धनद यक्षों की लक्ष्‍मी का महत्‍व जन जीवन पहचानता चला गया तो यह पर्व पूरी तरह श्रीदेवी के पूजन का पर्व हो गया। और यही नहीं, अमावस को दीपदान से रोशन करने का चलन हुआ तो आज बल्‍बों से यह रोशनी का झाड़ हो गया है।

श्रीसूक्‍त में इस देवी का जो का प्रारंभिक स्‍वरूप है, वह मनोकामनाओं की कीर्तिशलाका लिए है। लक्ष्‍मीतंत्रम, राजमार्तण्‍ड, वर्ष क्रिया कौमुदी, संवत्‍सर क्रिया समुच्‍चय आदि में इस अवधारणा और इस पर्व के एकाविध स्‍वरूपों का विवरण मिलता है। कार्तिक मास पूरा ही दीपदान का हो गया, यह पुराणों की प्रतिष्‍ठा है। पद्म और स्कंद जैसे उत्तरोत्तर विकासशील पुराणों ने बड़ा योगदान किया।

बहरहाल सामूहिक मंगलैच्‍छाओं के इस प्रगाढ़ पर्व शृंखला में सबको ढेर सारी शुभकामनाएं। सबको वह सब मिले जो इच्छित है... जय जय।
बहुत दिनों बाद, अपने पैतृक गांव आकोला (चित्‍तौडगढ जिलांतर्गत) जाने का अवसर मिला। सुबह गोवर्धन पूजन के बाद, बेडच नदी के तट पर गोस्‍वामियों द्वारा ग्‍वालों का सम्‍मान किया गया और सजी संवरी गायों की पूजा की गई। बाद में प्रधान ग्‍वाल मांगीलाल गमेती और उनके परिजनों द्वारा गायों का क्रीडन करवाया गया। यह परंपरा खैंखर कही जाती है।
इन गायों में सफेद, काली, चिककबरी गायों को बांस पर बंधी चमडे की थैली हीदडा दिखाते हुए भडकाया गया। इनको हांककर गांव में ले जाया गया। मान्‍यता यह है कि यदि सबसे पहले सफेद रंग की गाय गांव में आती है तो आने वाला समय सुकाल होगा। संयोग से इस बार सफेद गाय ही गांव में आई। वक्‍त बताएगा कि मौसम कैसा रहेगा।
यह परंपरा यहां बहुत पुरानी है। वैसे दीपावली के दूसरे दिन बैलों और गायों को सिंगारकर पूजन करने का जिक्र लगभग 9वीं सदी में संपादित कृषि पराशर ग्रंथ में आया है। वैदिक काल में भी गोक्रीडन जनानुरंजन का बडा माध्‍यम था। वराहमिहिर ने गर्गसंहिता, मयूरचित्रकम् आदि ग्रंथों के आधार पर भविष्‍य देखने की कई विधियों की ओर इशारा किया है। मेरे लिए इस अवसर पर अपना बचपन लौट आया, तब सैकडों गायें होती थी, अब इक्‍का दुक्‍का गायें ही रह गई हैं। कभी मैं भी अपनी काली, पोना, श्‍यामा, सिणगारी, जैसी गायों को लेकर नदी तट पर छोडने जाता था, अब न गायें हैं न वह गायों वाला स्‍थान। मगर, गांव वही है, बेडच वही है, वे ही लोग, वही परंपरा। श्री कृष्ण जुगनू
#हिन्दू_परंपरा #लक्ष्मी-पूजक है। यदि #रावण की #लंका सोने की थी, तो #दशरथ की #अयोध्या भी अत्यंत वैभवशाली थी। अंतर #धर्माचरण का था। लक्ष्मी को #धन का पर्याय मान लिया जाता है। किन्तु धन से #कुबेर भी जुड़ा है। कुबेर, अर्थात ‘कुत्सित शरीर वाला’, राक्षसराज #रावण का भाई। धन का पर्याय होकर भी कुबेर पूजा भारतीय परंपरा में कहीं नहीं। हिन्दू परंपरा किसी भी तरह के धन की चाह नहीं करती। केवल ‘लाभ’ नहीं, वरन #शुभ_लाभ चाहती है। परंपरा से भारतीय व्यापारी इसे समझते रहे हैं। इसीलिए पहले यह देश धनवान ही नहीं, ज्ञानवान और यशस्वी भी था।
माता लक्ष्मी मात्र धन की देवी नहीं हैं। वह ‘श्रीरंगधामेश्वरी, त्रैलोक्यकुटुम्बिनी सरसिजां, प्रसन्नवदनां, सौभाग्यदां, भाग्यदां’ हैं। वह प्रसन्नवदन, सौभाग्य और भाग्य प्रदान करने वाली भगवान #विष्णु के समीप रहने वाली, उन की प्रिया, कमला, तीनों लोकों की माता हैं। धर्माचरण युक्त धन-वैभव के साथ लक्ष्मी की पहचान है। अधर्म, लोभ और अनैतिकता से अर्जित धन के साथ लक्ष्मी का कोई संबंध नहीं।
यहाँ #धर्म #रिलीजन का पर्याय नहीं। सच्चे हिन्दू अर्थ में #सदाचार ही धर्म है। अतः जहाँ अधर्म, लोलुपता और भष्टाचार हो, वहाँ से लक्ष्मी तुरंत चली जाती है। इसी अर्थ में वह चंचला हैं। धर्म-विहीन धन आसुरी, अशुभ वस्तु है। इसीलिए ऐसे धनस्वामी प्रसन्न और सौभाग्यवान नहीं होते। वे तनावग्रस्त, अप्रसन्न होते हैं। क्योंकि उन के पास से लक्ष्मी चली गई हैं।
अतः #शुभ लाभ लिखते हुए अर्थ का स्मरण रहना चाहिए। कैसे भी बैलेंस-शीट को लक्ष्य मानना सौभाग्यपूर्ण नहीं। घोटाले, रिश्वतखोरी, #मिलावट और अनाचार से जुड़ा धन पाप-पूर्ण, इसलिए अशुभ है। ऐसे धनार्जन के चक्कर में जो लोग जेल जाते हैं, केवल वही दंड नहीं भोगते। स्वतंत्र दिखने वाले भी कष्ट भोगते हैं। कुसंगति, डिप्रेशन, झगड़ालूपन, भय, रोगी विलासी जीवन, और दिशाहीनता जैसे रोग असंख्य धनिकों में देखे जाते हैं। उन के धन में लक्ष्मी का, कल्याण का, सौभाग्य का वास नहीं है। वे अपने अशुभ धन के दास हो जाते हैं। अधिकाधिक लालसा, धन-रक्षा की चिंता, सामाजिक अकेलापन, कुरुचि, अशांति आदि अनेक दुर्गुणों से ग्रस्त उन का जीवन विषाक्त हो जाता है। उन्हें ध्यान से देखें। तब उन जैसा होने की इच्छा नहीं हो सकती। नहीं होनी चाहिए।
इस के विपरीत जो धर्माचरण छोड़े बिना धनार्जन करते हैं, वे अधिक  स्वस्थ, प्रसन्न और  शांत होते हैं। गरीब लोग भी। पैदल चलती मजदूरिनें अधिक प्रसन्न और उदार नजर आती हैं। बड़ी-बड़ी गाड़ियों पर चलती धनिकाओं के चेहरे पर वैसी सहज प्रसन्नता बहुत कम दिखती है।
अतः अधर्म से दूर रहने वाले ही लक्ष्मी के सच्चे उपासक हैं। उन्हें कल्याण और अभय का प्रसाद मिलता है। अधिक धनी होने से अधिक प्रसन्न होने का कोई संबंध नहीं। अमेरिकी मनोवैज्ञानिकों ने भी कुछ पहले  हैप्पीनेस इंडेक्स के आधार पर दुनिया के कई देशों का सर्वेक्षण किया था। उन्हें  फिलीपीन्स जैसे गरीब देश में सब से अधिक प्रसन्न लोग मिले। भारत भी प्रसन्नता सूची में बहुत ऊपर था। आज भी असंख्य भारतीय मानते हैं कि किसी भी तरीके से धन, पद पाना उचित नहीं। उन की प्रसन्नता कुछ मूल्यों पर भी आधारित है। ऐसे लोग अमीर भी हैं, गरीब भी। सदाचार और धर्माचरण को सर्वोपरि मानने वाले ही प्रसन्न रह सकते हैं। उन्हें ही लक्ष्मी-कृपा प्राप्त रहती है। यह सब केवल सैद्धांतिक बातें नहीं। व्यवहार में भी यहाँ इन का पालन होता रहा है।

#अंग्रेजों ने सर्वेक्षण में पाया था कि #दक्षिण_भारत के कई धनी-मानी मठ दान के धन को एक सीमा के बाद जमा नहीं रखते थे। उसे कुंभ मेले में गरीबों में बाँट कर कोश खाली कर लेते थे। पुनः अर्जन शुरु होता था और लोक-कल्याण के विविध कामों में उपयोग होता रहता था। इस प्रकार, सभी धन माँ भगवती का है, और मनुष्य केवल उस के ट्रस्टी के रूप में उपभोग उपयोग करें, यह व्यवहार में भी मान्य रहा है। हमारे आधुनिक ऋषि, ज्ञानी भी इसे अभिव्यक्त करते रहे हैं। #तुलसीदास और बड़े हिन्दू ज्ञानी कभी बादशाह अकबर के यहाँ नहीं गए। कवि #निराला भी ऐसे ही थे। भूखे रहकर भी अतिथि-सत्कार धर्म निभाते थे। कवि #अज्ञेय ने एक विश्वविद्यालय की बड़ी कुर्सी का त्याग केवल इसलिए कर दिया, क्योंकि उन्होंने देखा कि वह बिना किसी काम वाली कुर्सी थी, और खाली मोटी तनख्वाह लेना उन्हें स्वीकार्य न हुआ। हनुमान प्रसाद पोद्दार जैसे अनेक व्यापारी, उद्योगपति हुए, जिन्होंने सारा धन सामाजिक कल्याण में अर्पित कर दिया।
आज जैसे-तैसे धन कमाने की भूख केवल यहीं नहीं, पूरी दुनिया का रोग हो गया है। पर दूसरों के पास धर्म-युक्त वैभवशाली जीवन का व्यवस्थित दर्शन नहीं है, जो भारत के पास है। हम इसे दूसरों की ही नकल में छोड़े दे रहे हैं, यह दोहरी विडंबना है। हम देख कर भी नहीं देखते, कि बेशुमार धन-दौलत अर्जित करने वाले अमेरिकी, यूरोपीय भी ज्ञान व शांति की खोज में भारत ही आते हैं। अनायास नहीं कि जीवन का अर्थ ढूँढने वाले सब से बड़ी संख्या में भारत ही आते हैं। यहाँ पाखंडी, लालची बाबाओं की भरमार दूसरी बात है। किन्तु इस से यह तथ्य नहीं बदलता कि वह ज्ञान-भंडार भारत में ही है, जिस की जरूरत संपूर्ण मानवता को है। यही आभास पाकर दुनिया भर के अभीप्सु यहाँ आते हैं। हिन्दू धर्म-चेतना में ही वह आकर्षण है।
इस चेतना में वैभव और धर्म-युक्त जीवन का ऐसा समन्वय है, जो विश्व में कहीं नहीं। ‘शुभ लाभ’ इसी समन्वय का सूत्र हैः “अजरामरवत् प्राज्ञो विद्यामर्थच चिन्तयेत्। गृहीत इव केशेषु मृत्युना धर्ममाचरेत।।” अर्थात्, स्वयं को अजर-अमर मान कर विद्या और धन का अर्जन करो। यह अर्जन कभी बंद न करो। किन्तु साथ ही, धर्म का आचरण यह मान कर करो, जैसे मृत्यु ने तुम्हारे केश पकड़ रखे हैं! किसी भी क्षण मृत्यु संभावित है – यह ध्यान रखते हुए धर्माचरण से क्षण भर भी विचलित न होओ। यही धर्म-युक्त जीवन और लक्ष्मी-सरस्वती की अनन्त उपासना का सूत्र है। यह हमारे शास्त्र ही नहीं, लोक में भी व्याप्त रहा है। ‘काल गहे कर केश’ के रूप में जसे लोग कहावत में भी जानते हैं।
इसी से यह भी स्पष्ट है कि हिन्दू चिंतन ने कभी #दरिद्रता को महिमामंडित नहीं किया। #गाँधीजी ने यहाँ भी गलती की, और गरीबी में #भगवान वाला #ईसाई मत प्रचारित किया। अतः जो लोग गाँधीजी की तरह धन को ही गड़बड़ी की जड़ मानते हैं, वे गलत हैं। गरीब भी पापी, लोभी, अधर्मी हो सकता है। उसी तरह धनवान भी शुद्ध, सात्विक, धर्म-निष्ठ हो सकते हैं, होते रहे हैं। धन एक शक्ति है। ईश्वरीय शक्ति। इसे गलत हाथों से निकाल कर सही हाथों में देना, इस का पुनरुद्धार करना आवश्यक है। इसे भगवान का कार्य समझ कर करना चाहिए। दरिद्रता की पूजा और #अपरिग्रह भारतीय ज्ञान-परंपरा नहीं है।
मनुष्य के हाथ में धन #ईश्वर का #न्यास है। इसलिए उस में आसक्ति न रहे। धर्म-भाव से धनार्जन करना तथा #भागवत_भाव से इस का उपयोग करना ही हिन्दू मार्ग है। यह विस्मृत न हो, वरन देदीप्यमान रूप में हमारे चित्त मानस पर अंकित रहे, लक्ष्मी-पूजन करते हुए यही हमारी अभीप्सा होनी चाहिए। साभार श्री शंकर जी शरण
 

Comments

Unknown said…
बहुत अच्छी तरह से ओर स्पष्टता से आपने विषय को प्रस्तुत किया।

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...