Skip to main content

गजशास्त्रम महर्षि पालकाप्या


दक्षिण राजस्‍थान में पाये जाते थे कभी छोटे नख वाले हाथी....
महर्षि पालकाप्‍य ने बहुत पहले गजशास्‍त्रम़ की रचना की है। इसमें देश के प्राचीन वनों का वर्णन आया है। पालकाप्‍य की रचना इसलिए पुरानी हैं कि उसमें पृथ्‍वी को सात समुद्रों वाली नहीं, जैसा कि गुप्‍तकाल में सप्‍तसिंधुपर्यन्‍त कहा गया है, बल्कि चतुस्‍सागरपर्यन्‍ता कहा गया है, इसलिए यह ईसापूर्व की रचना है। उसमें अंगदेश के चक्रवर्ती राजा रोमपाद के प्रश्‍नों का उत्‍तर है -

अंगानामधिप: श्रेष्‍ठ: श्रीमानिन्‍द्रसमद्युति। येनेयं पृथिवी सर्वा सशैलवनकानना।। चतु:सागरपर्यन्‍ता भुक्‍तासीन्मित्रतेजसा। दानेन चन्‍द्रसदृशो दीप्तिमान् दिव्‍यतेजसा।। स रोमपादनृपतिश्‍चक्रवर्ती महायशा:। रोमेति नाम पद्मस्‍य रेखाकारस्‍य विश्रुतम्।। (पालकाप्‍योत्‍पत्ति क्रम कथनं 1, 1-3)

इस ग्रंथ में विविध वनों का वर्णन आया है। ग्रंथ के अनुसार दक्षिण राजस्‍थान का वन प्रदेश तत्‍कालीन सौराष्‍ट् वन के अंतर्गत आता था। यह वन रेवा नदी या नर्मदा की अंतिम सीमा से लेकर आबू पर्वत तक ओर द्वारका से लेकर सौराष्‍टृ तक फैला हुआ था। यह वन पचास योजन में फैला हुआ था। समग्रत: इसे 'सौराष्‍टृ वन' कहा जाता था, श्‍लोक से यह बात पुष्‍ट हो जाएगी - रेवावन्‍त्‍यर्बुदाख्‍य प्रमदपुरवर द्वारकानां च मध्‍यं सौराष्‍ट्र्ं तत्र जातस्‍तनुनखवदन: तत्‍वतो अल्‍पायुरज्ञ:।

यह वन अपरान्‍त प्रदेश के वन से घिरा हुआ था। इस पूरी ही सीमा में दक्षिण राजस्‍थान का वह क्षेत्र भी आ जाता था, जिसमें आज का वागड, मेवाड आदि स्थित हैं। अनोखी बात यह है कि इस प्रदेश में हाथी पाये जाते थे। कल मैंने गेंडों की बात लिखी मगर जब गज शास्‍त्र का वर्णन पढा तो रोचक लगा कि पालकाप्‍य को इस वन प्रदेश में पाये जाने वाले, उत्‍पन्‍न होने वाले हाथियों की समग्र जानकारी थी। इस काल के विदेशी यात्रियों के विवरणों को आधार मानें तो ज्ञात होता है कि उस समय यहां पाये जाने वाले हाथियों को पकडकर जहाज आदि के माध्‍यम से विदेशों में भी ले जाया जाता था।

पालकाप्‍य ने लिखा है कि इस वन प्रदेश में जो हाथी उत्‍पन्‍न होते हैं, वे उनकी काया काले रंग वाली होती है, ये छरितांग वाले, मस्‍तक के भाग पर निबिड रोम वाले, छोटे नख वाले, छोटे ही कद वाले और मूढ चेतस होते हैं। इनकी आयु भी कम ही होती थी। इनको हाथियों के समुदाय में अधम प्रजाति के हाथी माना जाता था जबकि अपरांत प्रदेश के वन में मिलने वाले हाथियों का दाम अधिक होता था और वे लडाई में भी अधिक उपयोगी होते थे Elephants available in this forest are jet black, dull, short in age and inferior ones. They have thick hair on thrir heads, narrow faces and small nails.
हमें इन सूचनाओं के आधार पर यह स्‍वीकारना चाहिए कि इस क्षेत्र में ईसा की प्रारंभिक सदियों में हाथियों का विचरण होता था, उत्‍पत्ति होती थी किंतु युद्ध की अपेक्षा मालवाहक गज के रूप में उनका व्‍यापार भी किया जाता था।.... कभी ओर।

नाहर मगरा : नाहर नहीं, केवल मगरा
श्री कृष्ण जुगनू
उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ ही दूर बसा है गांव नाहर मगरा। कभी बीयाबान जंगल था और पेंथर, सुअर, जरख और कई जंगली जानवरों का यहां विचरण था। महाराणाओं का शिकारगाह रहा। यहां अल्पकालीन आवास के लिए सुंदर झरोखेदार महल, बारहदरी आदि भी बनी है। पहाड़ियों पर आखेट की ओदियां हैं।

1820 के आसपास रेजिडेंट, इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड ने नाहरमगरा का मुआयना किया और इसके नाम का ही अनुवाद कर लिख दिया। नतीजा ये रहा कि बाद के अनुवादकों ने इसका अनुवाद "व्याघ्रशिखर" किया। बलदेव प्रसाद मिश्र ने यह नाम दिया, हाल ही ध्रुव भट्टाचार्य ने भी उसी को उठा लिया। फिर, परिणाम ये भी रहा कि कोई पहचान नहीं सकता कि वह व्याघ्र शिखर कहां है?

इस गांव की लंबे समय तक बड़ी पहचान रही। वर्तमान में निवासी शहर की ओर क्या बढ़े कि मगरा या पहाड़ ही बचकर रह गया है। क्या पता वह भी न बचे। मगर, 1720-30 ई. में महाराणा संग्रामसिंह (द्वितीय) कालीन यह चित्र बताता है कि नाहर मगरा कितना घना, वना एवं सुहावना था और आज, सुबह से शाम शहर के नाम और संध्या से सुबह यहाँ परिंदों की सी हलचल होती है... एक नैसर्गिक सौंदर्य का धाम था और अब....  तस्वीर में ही यादें बची हैं. डॉ. श्रीकृष्‍ण 'जुगनू  संकलन अजय कर्मयोगी

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

Newziland,Britain apply Sanskrit teaching for smartness

   जब हमारे श्रेष्ठ भारत का नाम कहीं बदनाम होता है।क्या बतायें जब शिक्षित वेश्यावृत्ति करता है बस ह्रदय दुखता है।क्योंकि कुछ ही दसक पहले हमारे यहां7लाख 32हजार गुरूकुल हुआ करते थे।समस्त संसार की मानव जाति हमसे ही सीखती थी कि शिक्षा क्या होती है।और अब हम अपनी मानसिकता से इतना विकृत हो चुके हैं कि क्या बतायें कुछ कहते नहीं बनता।पर इतना जरूर कहूंगा हमारे भारत की मूल गुरुकुल शिक्षा ही सभी समस्याओं  से   मुक्त करती है व मानव को महामानव बनाती थी। एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान     विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता उत्पन्न करना तथा हिन्दी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है. अजय कर्मयोगी: https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU   , https://m.youtube.com/watch?v=JseQIWhJ7xk  , https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU  ,  https://m.youtube.com/watch?v=IFmv2YFApQk                 ...