Skip to main content

बीज और कीटनाशक बेचने वाली दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनसैंटो को अमेरिकी अदालत ने कैंसर फैलाने का दोषी पाया है. अदालत के मुताबिक कैंसर के जोखिम के बावजूद कंपनी चेतावनी देने में नाकाम रही.

अमेरिका की संघीय अदालत ने मोनसैंटो को आदेश दिया है कि वह कैलिफोर्निया के किसान को 8 करोड़ डॉलर का हर्जाना दे. अदालत में यह बात साबित हो गई कि मोनसैंटो के मशहूर खरपतवार नाशक 'राउंडअप' ने किसान को कैंसर की बीमारी देने में आंशिक भूमिका निभाई.


छह सदस्यों वाली पीठ इस नतीजे पर पहुंची कि किसान की बीमारी के लिए मोनसैंटो जिम्मेदार है. कंपनी ने अपने खरपतवार नाशक पर यह चेतावनी नहीं लिखी थी कि उसका उत्पाद कैंसर का जोखिम पैदा कर सकता है.

इस फैसले को राउंडअप से जुड़े हजारों मामलों में मील का पत्थर माना जा रहा है. राउंडअप में ग्लाइफोसैट नाम का एक रासायनिक मिश्रण है. खरपतवार और घास फूस को खत्म करने के लिए इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है.
Unkrautvernichtungsmittel
कई देशों में इस्तेमाल किया जाता है राउंडअप

मोनसैंटो पर मुकदमा दायर करने वाले वादी एडविन हार्डेमन 70 साल के हैं. हार्डेमन के मुताबिक उन्होंने अपनी जमीन पर खरपतवार और बलूत के पौधों को मिटाने के लिए 26 साल तक राउंडअप का इस्तेमाल किया. 2015 में पता चला कि हार्डेमन को नॉन-हॉजकिन्स लिमफोमा है. यह एक तरह का ब्लड कैंसर है.
विज्ञापन

2016 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की कैंसर पर रिसर्च करने वाली एजेंसी ने दावा किया कि ग्लाइफोसैट एक संभावित कारसिनेजिन है. कारसिनेजिन, कैंसर या उसका जोखिम पैदा करने वाले तत्व को कहा जाता है. WHO की एजेंसी के दावे के बाद हार्डेमन ने मोनसैंटो पर मुकदमा दायर कर दिया.
हार्डेमन की वकीलों में शामिल जेनिफर मूर के मुताबिक मोनसैंटो ने राउंडअप के सेहत पर बुरे असर से जुड़े वैज्ञानिक शोधों को भी लगातार नजरअंदाज किया.

मोनसैंटो पर ठोंका गया हर्जाना जर्मन कंपनी बायर को चुकाना होगा. 2018 में बायर ने अमेरिकी कंपनी मोनसैंटो को 63 अरब डॉलर में खरीदा. अब जर्मन कंपनी को मोनसैंटो से जुड़े सारी कानूनी विवादों का दंड भुगतान करना होगा. बायर ने सैन फ्रांसिस्को की अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने का एलान किया है.

(मुनाफे के लिए किस हद तक जा सकती हैं कंपनियां


Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...