Skip to main content
सनातन धर्म और आधुनिक भौतिकवाद ।

बड़ा आश्चर्य है धर्म को समझे बिना ही कथित नास्तिक धर्म पर प्रहार करने लगते हैं , कि 'धर्म ने विज्ञानके द्वारा भौतिक उत्कर्ष नहीं होने दिया और सदियों तक राष्ट्रको गुलाम रखा ।' 

धर्म को केवल मन्दिर जाकर घण्टा बजाना और अगरवत्ती लगाना समझ रखा है ,तभी ऐसी दुरागृहपूर्ण बातें करते हैं । धर्म के चार चरण धर्म अर्थ काम मोक्ष हैं जो बिना अर्थ और काम के सम्भव ही नहीं ,यही वैदिक भौतिकवाद है , हमारे धर्मज्ञ ऋषियों ने तो यन्त्रविज्ञानका विरोध किया है और न ही भौतिकवादका ही । लङ्का तक सेतु बनाने में भी श्रीरामकी सेना ने बड़े बड़े पत्थरों को ले जाने के लिये यन्त्रोंका ही सहारा लिया था -"पर्वतांश्च समुत्पाट्य यन्त्रै: परिवहन्ति च ।"(युद्ध०२२/६०)       ऋषियोंने धर्म पालनके लिये अर्थ को आवश्यक बताया है -"तस्मात्पूर्वमुपादेयं वित्तमेव गृहैषिणा ।"(भविष्य०ब्रह्म०६/६) और अर्थके बिना समस्त धर्म कार्य निषेध किये गए हैं --"तद्वदर्थविहीनां सर्वत्र नाधिकारिता ।"(भविष्य०ब्रह्म०६/१३)    फिर भी दुराग्रह पूर्वक यह कहना कि धर्मज्ञ मनीषी यन्त्रविज्ञान और भौतिकता के विरोधी थे ,यह कहना अन्याय होगा । रामराज्यमें पुष्पक विमान जिसे काल्पनिक लगता है उसे कमसे कम आदिकविकी कल्पना पर तो मन्थन करना ही चाहिये , आखिर भौतिकता और यन्त्र विज्ञानके विरोधी ऋषि कल्पनाओं में भी ऐसा वर्णन क्यों करने लगे ? आस्तिक हिंदुओंके लिये तो ऋग्वेदके अश्विनी कुमारों के विमान ,रावणका पुष्पक विमान और त्रिपुरों व शाल्वका शोभ विमान ऐतिहासिक सत्य हैं । भौतिकवादी नास्तिकों को इन पर बेशक विश्वास न हो , महर्षि भरद्वाज रचित 'यन्त्रसर्वस्व' , महर्षि अगस्त्य रचित 'अगस्त्य संहिता' और सम्राट भोज परमार रचित 'समरांगणसूत्र' अवश्य पढ़ना चाहिये जिनमें विमान और विद्युत् शैल बनाने की विधि वर्णित है ,इन्हें कम से कम यन्त्रविज्ञान और भौतिकवादका विरोधी नहीं कहा जा सकता । १७वी शतीमें चार वैज्ञानिक यन्त्रोंमयी वैधशालाओं का निर्माण करने वाले राजा सवाई मिर्जा जय सिंह भी एक धार्मिक राजा थे जिन्होंने २ अश्वमेध यज्ञ किये थे ।      इस सबका अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं कि वैदिक विज्ञानं की उपेक्षा करके वेद विहीन यन्त्रविज्ञान और भौतिकवाद की अति हो । विज्ञान के नाम पर प्रकृतिका दोहन कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है । धर्म और आधुनिक वेदविहीन विज्ञान ने हमें क्या दिया है ? इस पर विश्लेषण करते हैं , चलिये आपकी बात मान लेते हैं ,कि धर्म ने कोई वैज्ञानिक आविष्कार नहीं किया ,आपके लिये सब पाखण्ड है सब काल्पनिक बातें हैं जिसके कारण पिछड़े ही बने रहे और आधुनिक विज्ञानने हमे प्रगति दी है । यदि धर्म ने कुछ नहीं दिया तो आयुर्वेदके स्वास्थ्य ,योगके द्वारा निरोग और ध्यानके द्वारा मानव को परम् शान्ति का प्रकल्प मनुष्य को किसने दिया ? जिसे आज समूचा विश्व मानने को बाध्य हो चुका है ,विश्वयोगा दिवस , मेडिटेशन और एक्यूप्रेसर-एक्युपंचर आदि वैदिक विधा नहीं तो क्या है ?  पुरातात्विक प्रमाणोंसे हिन्दू संस्कृति कमसे कम १०,००० वर्ष पुरानी सिद्ध है , किसी भी देशकी संस्कृतिसे धर्म सूत्र में मणियों की तरह पिरोया हुआ होता है , हमारे धर्मज्ञ मनीषियोंने सदैव प्रकृतिका पोषण किया है , अग्नि ,सूर्य,वरुण ,नदी ,वन और पर्वतोंके रूप में सदैव प्रकृतिका पूजन किया है ,संरक्षण किया है ,कभी प्रकृति को विज्ञान और विकास के नाम पर कुपित और क्षुब्ध नहीं किया । हजारों वर्षों से नदियों-वनों-पर्वतों और प्राणवायु को निर्मल बनाये रखा । भागवताकार ऋषिके द्वारा श्रीकृष्णकी व्रजलीलाका चरित्र भी प्रकृतिका संरक्षण और शोधन है । विषैली यमुनाको विषमुक्त करके जल शोधन -'तदैव सामृत जला यमुना निर्विषाभवत् ।(भा०१०/१७/६७) के द्वारा नदियोंका निर्मलीकरण-शुद्धिकरण जहाँ चरितार्थ है, वहीं -'नित्यं वनौकसस्तात वनशैलनिवासिन:'(भा०१०/२४/२४) गोवर्धन पूजन से पूर्व वनों पर्वतोंके संरक्षण और संवर्धन का महत्त्व बताते हैं । धर्मने जहाँ -"नाप्सु मूत्रं पुरीषं वा ष्ठीवनं वा समुत्सृजेत् ।"(मनु०४/५६)  जल में मल-मूत्र त्यागना और थूकना निषेध किया है , वहीं आधुनिक भौतिकवादने नदियों में मल-मूत्र और कारखानों के नाले डालकर दूषित ही किया है
कहने का अर्थ है जहाँ वैदिक विज्ञानं ने १०,००० वर्षों में प्रकृति की पूजा की , नदियोंको निर्मल और वनों-पर्वतों की सुरक्षाकी वहीं प्रकृति को कुपित , नदियों को मैला करके क्षुब्ध और लुप्त के कगार पर किसने पहुंचाया ? वनों का अन्त और ८०% ग्लेशियर को किसने नष्ट किया ? अर्थात् जो कार्य धार्मिक मनीषी १०,००० वर्षों में नहीं कर पाये ,वह प्रकृति को कुपित और नदियों को क्षुब्ध करने का कार्य आधुनिक भौतिकवादियोंने १ शतीसे भी कम समय में कर दिखाया ।वायुमण्डल में प्राणवायु (ऑक्सीजन) की कमी का उत्तरदायी कौन है ? आज दिल्ली में स्वांस लेना भी मुश्किल हो गया है इसका उत्तरदायी कौन है ? यदि इसी प्रकार अंधाधुंध विज्ञानके नाम पर विनाश होता रहा तो वो समय दूर नहीं जब मानव सभ्यता रसातल में पहुँच जाएगी । हम नहीं कह रहे यन्त्रविज्ञान का उपयोग न करो , लेकिन केवल यन्त्रों के अधीन होकर रह जाओगे तो विकास के गर्भ से विनास निकलेगा ही । विकास का उद्देश्य होता है मानव जीवन को सुगम और आसान बनाना जिससे बहुमूल्य समय बचाया जा सके ,लेकिन इसका अर्थ ये नहीं स्वयं अकर्मण्य ही हो जाओ , मान लीजिए १ बच्चे को जन्म से इतनी सुबिधा दी जाएं कि उसे कोई काम न करना पड़े , जन्मते ही ऐसीकार में बैठकर ही हर जगह घुमाया जाए , कभी उसे १ कदम चलने न दिया जाए ,तो इसका परिणाम क्या होगा ? निश्चित है उस बच्चेके पैर निष्क्रिय हो जाएंगे ,इसे आप विकास कहेंगे या विनास ?

कुछ लोग कहते हैं ,अंग्रेजोंने आकर भारतका विकास किया । ये उन लोगोंका भ्रम ही है , इतिहास-भौतिकवाद और मार्क्सवाद हमने भी पढ़ा है । जो स्थिति आज विश्वमें अमेरिकाकी है , उपनिवेशकाल में जो स्थिति ब्रिटेनकी थी ,वही स्थिति १८वीं शती तक भारतकी थी । सिन्धु सभ्यतासे लेकर मुग़लकाल तक भारतकी आर्थिक स्थिति विश्वको चकाचौंध करती रही , यह स्थिति बिना भौतिक विकासके सम्भव थी क्या ? पाणिनिकाल ,मौर्यकाल,गुप्तकाल ,हर्षवर्द्धनकाल और राजपूतकाल तक भारत में समृद्धि-कला-शिक्षाकी श्रृंखला अपरिच्छिन्न बनी रही । १२३५ वर्षों तक (७१२ ई से १९४७ ई तक ) जिस राष्ट्र को निरन्तर लूटा गया हो क्या वो राष्ट्र विकासरहित था ये सम्भव है ? इस राष्ट्रमें वाराहमिहिर, आर्य भट्ट , भास्कराचार्य जैसे वैज्ञानिकोंने विश्वको गणित सिखाया , जिस देशके तक्षशिला विश्वविद्यालय ,नालन्दा विश्वविद्यालय ,विक्रमशिला विश्वविद्यालय और ऐसे हजारों शिक्षण संस्थान जिसमे पढ़ने आते थे , जिस देशके लोह इस्पात की विश्वमें कोई बराबरी नहीं थी ,१६०० बर्ष पुराना मेहरौली लोह स्तम्भ इस बात की गवाही दे रहा है , वह देश अंग्रेजोंने विकसित किया यह कोरी बकवास नहीं तो क्या है ?  भारतने विश्व बाजारमें अपनी जो स्थिति बनाई थी वह हिंसा और लूट के जरिये नहीं बनाई थी । उसने खुली आर्थिक प्रतिद्वन्दिता में अपनी यह स्थिति बनाई थी । यही कारण है ,यूरोप का सोना भारतीय माल के विनियम में यहाँ भेजा गया ।  मार्क्स ने लिखा है -"अनादि कालसे यूरोप भारतीय श्रमसे तैयार की गई सुन्दर वस्तुएँ प्राप्त करता रहा और बदले में अपनी कीमती धातुएँ भेजता रहा ।" यूरोप के सौदागर भारतीय मालके बदले सोना देने को बाध्य थे क्योंकि उसके बदले  में उनके पास देने लायक माल कोई था नहीं ।
अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मार्क्सवादी विचारक डॉ०रामविलास शर्मा लिखते हैं -- ' भारतीय समाज परिवर्तनशील और विकासमान था , सामूहिक संपत्ति वाले ग्राम-समाजोंका अपरिवर्तनशील भारत अंग्रेजों की गढ़ी गयी दन्तकथा मात्र है '(भारतीय इतिहास और ऐतिहासिक भौतिकवाद पृष्ठ १३)

वहीं दुसरी जगह लिखते हैं -'भारतमें अंग्रेजी राज कायम होने के बाद विश्व बाजार में भारतकी स्थिति उलट गई ; पहले वह इस विश्व बाज़ार में माल सप्लाई करता था अब वह विलायत के माल का गोदाम बन गया । '  , ' यह बात मार्क्स ने यों कही : "अनादि कालसे भारत दुनिया के लिये सूती माल पैदा करने वाला बड़ा कारखाना था ,अब वह विलायती बटे हुए धागे और सूती माल की बाढ़ से भर गया " ( वहीं पृष्ठ १)      इसीलिए यह कहना कि अंग्रेजोंने भारतमें विकास किया , इससे स्वयं को धोखा देना ही होगा । अंग्रेजोंके आने के बाद भारतकी स्थिति रसातल में चली गयी । अंग्रेजोंने जो रेल आदि चलाई वह भी भारतीय माल के लूट के लिये न कि भारतके आर्थिक विकासके लिये -'रेल चलाने से अंग्रेजों की शोषण व्यवस्था सुदृढ़ हुई , परन्तु इससे भारतका औद्योगिक विकास होने वाला नहीं था ।" (वहीं पृष्ठ १६)
भारत यदि विकसित नहीं था तब विदेशी क्यों भारत पर लट्टू थे ? मैक्समूलर (जर्मन विद्वान्) ने कहा था- 'मुझसे यदि कोई पूछे कि किस आकाश तले मानव मन अपने अनमोल उपहारों समेत पूर्णतया विकसित हुआ है , जहाँ जीवन की जटिल समस्याओं का गहन विश्लेषण हुआ और समाधान भी प्रस्तुत किया गया ,जो उनसे भी प्रशंसा का पात्र हुआ जिन्होंने प्लेटो और कांट का अध्ययन किया तो मैं भारतका नाम लूंगा ।' 

रोम्यारोला (फ्रांस ) ने कहा था -- मानव ने आदिकालसे जो सपने देखने शुरू किये ,उनको साकार होने का इस धरती पर कोई स्थान है तो वि है भारत ।"

ऐसे में कोई यदि १८ वीं शती तक के भारत को विकास रहित कहे तो यह उसका अज्ञान ही होगा ।

यद्यपि  भौतिकवाद और यन्त्रविज्ञानकी मानव जीवनमें उपयोगिता किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है सभी जानते हैं कितनी उपयोगिता है ,तथापि आधुनिक भौतिकवाद और यन्त्रविज्ञानकी अतिने जो क्षति की है ,उसका भी विश्लेषण कर लेना चाहिये ।   एक आध्यात्मिक राष्ट्रके राजा का उद्घोष है - " न मे स्तेनो जनपदे न कदर्यो न मद्यपो नानाहिताग्निर्नाविद्वान्न स्वैरी स्वैरिणी कुतः ।"(छान्दोग्योपनिषद् ५/११/५)   - 'मेरे राज्यमें कोई चोर नहीं है तथा न अदाता , न मद्यप , न अनाहिताग्नि , न अविद्वान् और म परस्त्रीगामी ही है फिर स्वेच्छाचारी नारी तो आयी ही कहाँ से ? '        यह आदर्श तो एक आध्यात्मिक राष्ट्रके राजाके राज्यका  ही हो सकता है , किन्तु भारतीय ऋषियोंकी वाणी पर आधुनिक भौतिकवादियों को विश्वास नहीं है लेकिन भारतीयोंके चरित्र की विदेश भी सदैव गुणगान करते रहे हैं , ३०० ई पू में ग्रीक राजदूत मेगास्थनीजने कहा था - "भारतियोंके पास परिचयपत्र नहीं होते , उनकी जुवान ही उनका प्रमाण है , वे सदैव सत्य ही बोलते हैं । "  , "भारतमें किसी भी घर में ताले नहीं देखे "(अर्थात् चोरों से शून्य था भारतवर्ष) ।
 ३९९ ई में आये चीनी यात्री फाह्यानने कहा था - "अधिकतर व्यक्ति धनवान ,धर्मप्रेमी, दानशील तथा अहिंसाके अनुयायी हैं । चोरोंका तो नामो निशान ही नहीं है ।"
मार्कोपोलोने कहा था -"हिन्दू अपनी सत्यवादिताके लिये प्रसिद्ध है और पृथ्वीपर किसी भी वस्तुके लिये वे झूठ नहीं बोलेंगे । "

१९ वीं शती में भारतीय किसानों के मध्य रहे ब्रिटिश अधिकारी सर विलयम स्लीमैन ने कहा था - "मेरे सामने एड अनेक उदाहरण है , जिनमे किसी व्यक्ति की संपदा ,आजादी और जीवन उसके एक झूठ पर निर्भर हो फिर भी उसने झूठ बोलने से इंकार कर दिया हो ।"

१९ वीं शती तक धर्म की भावना प्रत्येक व्यक्तिमें दृढमूल थी , लेकिन अंग्रेजों के आने के बाद लॉर्ड मैकाले की शिक्षा नीतिने आध्यात्म की भावना समाप्त करके भोगवादी-भौतिकवाद की भावना कूट-कूट भारतीयों में भर दी । इसका परिणाम क्या हुआ भौतिकवाद और भोगवादकी अंधी दौड़ में सभी दौड़ रहे हैं , भारतीयोंका चारित्रिक पतन हो चुका है , उनकी नजर में कैसे भी करके धन कमाओ ,सुख भोग आदि भौतिक ऐश्वर्यों को प्राप्त करना मात्र रह गया है इसके लिये किसी भी स्तर पर जा सकते हैं , आज भारत अपराधों का देश बन चुका है जो कभी अध्यात्मका देश था , कारण है नास्तिकता और भौतिकताकी अंधी दौड़ में अब न तो यमदूतों के पाशोंका कोई डर रहा है , न स्वर्ग को पाने की लालसा जो पाप-पुण्य का विचार करें । उनके लिये कोई यमराज नहीं कोई यमदूत नहीं तो  पाप पुण्य का डर कैसा कृपया इस लेख पर अपने विचार जरूर दें वैसे यह मेरा लेख नहीं है

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

Newziland,Britain apply Sanskrit teaching for smartness

   जब हमारे श्रेष्ठ भारत का नाम कहीं बदनाम होता है।क्या बतायें जब शिक्षित वेश्यावृत्ति करता है बस ह्रदय दुखता है।क्योंकि कुछ ही दसक पहले हमारे यहां7लाख 32हजार गुरूकुल हुआ करते थे।समस्त संसार की मानव जाति हमसे ही सीखती थी कि शिक्षा क्या होती है।और अब हम अपनी मानसिकता से इतना विकृत हो चुके हैं कि क्या बतायें कुछ कहते नहीं बनता।पर इतना जरूर कहूंगा हमारे भारत की मूल गुरुकुल शिक्षा ही सभी समस्याओं  से   मुक्त करती है व मानव को महामानव बनाती थी। एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान     विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता उत्पन्न करना तथा हिन्दी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है. अजय कर्मयोगी: https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU   , https://m.youtube.com/watch?v=JseQIWhJ7xk  , https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU  ,  https://m.youtube.com/watch?v=IFmv2YFApQk                 ...