Skip to main content
कितने हिन्दू इस बात को जानते हैं कि पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने पुरी जगन्नाथ मंदिर को अमृतसर के विष्णु मंदिर (हरमंदिर साहिब) की तुलना में बहुत अधिक स्वर्ण दान किया था। कितने लोग यह जानते हैं कि इसके ठीक बाद उन्हीं महाराज रणजीत सिंह ने पुरी शंकराचार्य पीठ के संरक्षण में कोहिनूर हीरा भगवान जगन्नाथ के मुकुट के मणि के रूप में पूरा अखण्ड टुकड़ा देने का निर्णय लिया था।

इसके बाद अंग्रेजों में बड़ी हलचल मची। उनके दो स्वार्थ इससे संकट में पड़ सकते थे। एक तो यह कि सिक्खों को हिंदुओं से विभाजित करने का उनका षड्यंत्र सफल नहीं होता, वे सिक्खों का नियोजन सनातन विरोधी अभियानों के लिए उतनी प्रखरता से नहीं कर पाते, और दूसरा जो पीठ तथा मंदिर उनके लिए तब (और आज भी) एक विकट चुनौती थी, उसे अचानक से अपार धन और जन का समर्थन मिलने लगता।

इसीलिए अंग्रेजों ने बलपूर्वक अपनी ही बनाई हुई सन्धियाँ और नियम तोड़कर महाराजा रणजीत सिंह के साथ विश्वासघात किया और कोहिनूर को उनसे चुरा लिया। उन्होंने दर्शनार्थियों से कर वसूलना तो प्रारम्भ कर ही दिया था , उल्टे यह अफवाह उड़ाई कि पुरी की रथयात्रा नरसंहार का एक व्यापक षड्यंत्र है।

अंग्रेजों ने यह कहा कि १४वीं शताब्दी की एक प्रसिद्ध किताब The Travels of Sir John Mandeville में कुछ हिन्दुओं को एक धार्मिक बलिदान के रूप में बताया गया है जो कि स्वयं को इस विशाल रथ के पहियों के नीचे अर्पित कर कुचले जाकर मृत्यु को प्राप्त होते हैं। इस दावे के आधार पर ब्रिटिश आक्रांताओं ने यह दावा प्रवर्तित किया कि एक काल्पनिक देवता कृष्ण के हिन्दू भक्त सिरफिरे और हठधर्मी हैं जो मोक्ष प्राप्त करने के लिये स्वयं को इन रथों के पहियों के नीचे फेंक देते हैं।

हालांकि अन्न के अधिग्रहण के कारण, तथा अत्यधिक राजस्व के कारण करोड़ों भारतीयों को नृशंसता से मृत्यु देने वाले अंग्रेजों ने अपने दोषों की उपेक्षा करके मनगढ़ंत तथा अप्रामाणिक बातों के आधार पर श्रीजगन्नाथ रथयात्रा पर ही प्रश्नचिह्न लगवा दिया। हालांकि उसी समय के कुछ अन्य लोगों के यह प्रमाण देने पर कि मृत्यु का कारण भगदड़ तथा बेचैनी से उत्पन्न अस्थायी हलचल आदि थी, इसपर स्थगन रोका गया।

प्राचीन रथयात्रा की नकल करते हुए पश्चिम के शासकों ने जगरनॉट नाम की रथयात्रा निकालनी शुरू की। जगरनॉट अंग्रेजी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ अपराजित या सर्वोच्च प्रभुसत्ता से सम्बंधित होता है। यह प्रायः किसी बड़ी सेना, या इकट्ठे कार्य करने वाले लोगों के समूह के लिये या किसी प्रभावशाली शासक या नेता द्वारा चलाये जा रहे उभर रहे राजनीतिक आन्दोलन के लिये प्रयुक्त होता है।

इसका उद्भव और इसकी धारणा संस्कृत के जगन्नाथ शब्द से ही हुई है। पश्चिमी देशों में इसका सम्बन्ध प्रायः शोषण, कुचले जाने अथवा भौतिक हानि से जोड़ा जाता है, जबकि भगवान जगन्नाथ की सौम्य तथा चातुर्वर्ण्य हितकारिणी रथयात्रा हज़ारों लोगों की आस्था के साथ साथ स्वायत्त आजीविका का भी प्रबल माध्यम है।

हमने संकेत कर दिया है, आगे के सन्दर्भ आप सब ढूंढिए। खोजी और प्रामाणिक वार्ता में रुचि रखने वाले बौद्धिक महारथी गण अपने व्यापक सूत्रों से आगे के क्रियान्वयन में तत्पर हो सकते हैं। सर्वकालिक सार्वभौमिक सार्वजनिक श्रीजगन्नाथ रथयात्रा जैसा अद्भुत प्रबंधन और व्यवस्थापन सर्वदा सनातन जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत बनता रहे यही श्रीमहाप्रभुजी के चरणकमलों में प्रार्थना है।
 अजय कर्मयोगी


Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

NASA के scientist की गणना गलत हो सकता हैं पर खगोल शास्त्र व ज्योतिष शास्त्र की नहीं

    आप कभी कल्पना करके देखना आपका दिमाग़ चकरा जाएगा कि 1000 वर्ष पूर्व और 1000 वर्ष बाद कौन सी तारीख को ,  कितने बज कर कितने बजे तक ( घड़ी , पल , विपल )  कैसा सूर्यग्रहण या चन्द्र ग्रहण लगेगा या होगा , यह हमारा ज्योतिष विज्ञान बिना किसी अरबों खरबों का संयत्र उपयोग में लाये हुए बता देता है ! क्या कभी नोटिस किया है आपने ???? इसका अर्थ क्या है ??? इसका अर्थ यह है कि हमारे ऋषि मुनियों , वेदज्ञ , सनातन धर्म में पहले से यह पता था कि चन्द्रमा , पृथ्वी , सूर्य इत्यादि का व्यास ( Diameter ) क्या है ? उनकी घूर्णन गति क्या है ??  ( Velocity ऑफ़ Rotation ) क्या है ? उनकी revolution velocity और time क्या है ? पृथ्वी से सूर्य की दूरी , सूर्य से चन्द्र की दूरी , चन्द्र की पृथ्वी से दूरी कितनी है ?? इन सबका specific gravity , velocity , magnitude , circumference , diameter , radius , specific velocity , gravitational energy , pull कितना है ?? इतनी सटीक गणना होती है कि एक बार NASA के scientist ग़लती कर सकते हैं seconds की लेकिन ज्योतिष विज्ञान नहीं ! वो तो बस हम लोगों को हमारे...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...