Skip to main content

अमृता फडनवीस, सांता क्लाज और नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट --

हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की पत्नी श्रीमती अमृता फडनवीस (Amruta Fadnavis) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, जिसमें उन्हें किसी रेडियो चैनल के लिए क्रिसमस आयोजनों का आरम्भ करते हुए “सांता क्लाज़” (Santa Claus) का प्रचार करते हुए देखा गया.

एक मुख्यमंत्री की पत्नी का इस तरह सरेआम एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किसी ऐसी संस्था अथवा किसी ऐसे पंथ को लेकर प्रचार करना जो पहले से ही धर्मांतरण के लिए बुरी तरह बदनाम है स्वाभाविक रूप से विवाद पैदा करने वाला था. तो विवाद हुआ भी... सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक हुआ.... परन्तु हमें यह समझना जरूरी है कि आखिर अमृता फडनवीस ने ईसाईयत के इस प्रतीक, जो कि "काल्पनिक बुढ्ढा यानी सांता क्लाज" है, का प्रचार करने की जरूरत क्यों महसूस हुई??

जैसा कि सभी जानते हैं ईसाईयत के प्रचार और धर्मान्तरण के लिए ईसाई संस्थाएँ जबरदस्त ब्रांडिंग, इवेंट मैनेजमेंट तथा सेलेब्रिटीज़ को अपने साथ अधिकाधिक जोड़ने का प्रयास करती हैं, ताकि उन्हें समाज में एक स्वीकार्यता प्राप्त हो सके तथा दलितों और आदिवासियों के वैध-अवैध धर्मान्तरण के कामों पर पर्दा पड़ा रहे. फिल्मों में आए दिन सिर से लेकर कंधे के दोनों तरफ क्रॉस का निशान बनाते “हिन्दू नामधारी” हीरो-हीरोईनें तो प्रकार का हथियार हैं जबकि जॉनी लीवर और दक्षिण भारत के प्रसिद्ध सितारों से लेकर अमृता फडनवीस जैसी प्रसिद्ध और प्रभावशाली महिला भी इसी खेल की एक कड़ी हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ये “नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट” आखिर क्या बला है?? आईये जानते हैं...

2 फरवरी 2017 (यानी इसी वर्ष की शुरुआत में) अमृता फडनवीस अमेरिका के वॉशिंगटन DC के एक विशाल समारोह में शामिल हुई थीं, जिसका नाम है 65वां “नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट” (National Prayer Breakfast). इस समारोह में विश्व भर के लगभग 3500 राजनैतिक नेता, सैन्य अफसर, कारपोरेट जगत के दिग्गज एकत्रित हुए थे. अमृता फडनवीस को यहाँ किस हैसियत से बुलाया गया था, यह जानकारी नहीं है, लेकिन वे वहाँ मौजूद थीं. 140 देशों से आए प्रतिनिधियों ने इस समारोह में जीसस के नाम पर शपथ ली, जाम से जाम टकराए और जीसस की भलाई के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दर्शाई गई. आप सोचेंगे कि ये “नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट” क्या चीज़ है, कहाँ से आया??

 तो बात यूँ है कि 1953 में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वाईट आईजन्हावर ने इस “ब्रेकफास्ट” की परंपरा शुरू की थी. उस समय के तत्कालीन एवेंजेलिस्ट (अर्थात ईसाई धर्म परिवर्तक) बिली ग्राहम ने ही यह योजना बनाई थी. इस पहले समारोह में बिली ग्राहम और राष्ट्रपति आईजन्हावर के अलावा 400 राजनैतिक, धार्मिक और व्यापारिक हस्तियाँ मौजूद थीं (यह संख्या अब बढ़ते-बढ़ते 3500 तक पहुँच गई है.... क्योंकि ईसाई पंथ का फैलाव भी तो हुआ है). तो 1953 में इन 400 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि “सभी मुक्त और लोकतांत्रिक सरकारें एक धार्मिक विश्वास के आधार पर टिकी होती हैं”. आईजनहावर ने नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट में आगे कहा कि “किसी भी मजबूत देश के लिए धार्मिक विश्वास, राष्ट्रवाद और मुक्त लोकतंत्र सबसे महत्त्वपूर्ण घटक हैं, लेकिन इन तीनों में सबसे ऊपर है धार्मिक विश्वास और बाईबल की शक्ति...”. अब आप समझ सकते हैं कि ये नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट क्या है, इसका छिपा उद्देश्य क्या है और धर्मान्तरण करने वाली ईसाई लॉबी अमेरिका से लेकर भारत तक कितनी शक्तिशाली है. एक संक्षिप्त उदाहरण और... 1995 के “नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट” दिवस में भारत से गईं मदर टेरेसा ने अपने भाषण में ईसाई पंथ की मान्यताओं के अनुसार महिलाओं द्वारा गर्भपात करवाने के अधिकार की कड़ी आलोचना की और उनके सामने महिला अधिकारों की पैरवी करने वाले बिल क्लिंटन चुपचाप बैठे उन्हें सुनते रहे, प्रतिवाद तक न कर सके.

अमृता फडनवीस को नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट में क्यों बुलाया, किस हैसियत से बुलाया ये सवाल अपनी जगह पर तो हैं ही, लेकिन अब जिस तरह से देवेन्द्र फडनवीस खुलकर क्रिसमस का प्रचार कर रहे हैं और उनकी पत्नी सरेआम सांता क्लाज़ को प्रमोट कर रही हैं, उससे कई प्रकार के शक उत्पन्न होते हैं. शनि शिंगणापुर की सारी घटनाओं और तृप्ति देसाई की हरकतों पर फडनवीस की चुप्पी... महाराष्ट्र में कई मंदिरों को ध्वस्त किया जाना... शिक्षा के अधिकार क़ानून में हिंदुओं द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं के एक के बाद एक बन्द होते चले जाने... जैसी घटनाएँ हिंदुओं के मन में आशंका पैदा करने के लिए पर्याप्त हैं... और इन सभी से ऊपर एक और घटना थी दिल्ली के कुख्यात रेयान स्कूल की मालकिन ईसाई प्रचारक श्रीमती ग्रेस पिंटो को महाराष्ट्र भाजपा के महिला मोर्चे में शामिल करना... ये सारी घटनाएँ किस तरफ इशारा करती हैं??

मुम्बई के नायगांव इलाके में एक ईसाई पड़ोसी द्वारा एक हिन्दू परिवार का जीना दूभर किए जाने वाला वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, लेकिन उस मामले में भी कई-कई बार आवेदन दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन की तरफ से घनघोर चुप्पी बनी हुई है और वह परिवार आज भी ईसाई पड़ोसियों की प्रताड़ना झेल रहा है. स्वाभाविक है कि न सिर्फ मिशनरियों के हौसले बढ़े हुए हैं, बल्कि ईसाई बहुल इलाकों में हिंदुओं की हालत खराब है. इस सब में अमेरिका के नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट जैसे घोर मिशनरी कार्यक्रमों में अमृता फडनवीस की उपस्थिति दिक्कत देती है.

आज जबकि पूरे भारत में मिशनरीज़ का कार्य बड़े आराम से बेरोकटोक जारी है, उत्तर-पूर्व की आबादी जो पहले हिन्दू आदिवासी थी वह 70-80 प्रतिशत तक ईसाई बन गई. उड़ीसा-छग-मध्यप्रदेश-गुजरात जैसे राज्यों के आदिवासी इलाकों में केवल 250 की जनसँख्या वाले गाँवों तक एक कमरे वाले चर्च पहुँच चुके हैं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु-आंधप्रदेश (सेमुअल राजशेखर रेड्डी की वजह से) और केरल में धर्मान्तरण बड़े आराम से हो रहा है... इस परिस्थिति में एक “हिंदूवादी मानी जाने वाली” (लेकिन वास्तव में है नहीं) पार्टी के एक मुख्यमंत्री की पत्नी का इस तरह से क्रिसमस समारोहों और सांता क्लाज़ का प्रचार करना कहीं से कहीं तक ठीक नहीं कहा जा सकता. यह आचरण न केवल सार्वजनिक जीवन में उनके आचरण पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है, बल्कि देवेन्द्र फडनवीस (जो खुद भी क्रिसमस के प्रचार में लगे हैं) की छवि पर भी असर डालता है. महाराष्ट्र में पन्द्रह वर्षों के संघर्ष के बाद भाजपा-शिवसेना की सरकार बनी है, और इस तरह के कार्य करके हिंदुओं के बीच इसे इस तरह से बदनाम नहीं किया जाना चाहिए. अमृता फडनवीस को इस प्रकार की गतिविधि में शामिल होने से बचना चाहिए, इसका सन्देश गलत जाता है और मिशनरियों को बल मिलता है. Copy
अजय कर्मयोगी

Comments

कृपया अपना दृष्टिकोण एवं विचार जरूर दें
Dinesh Pareek said…
अपने देश मेँ अमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है ।

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...

Newziland,Britain apply Sanskrit teaching for smartness

   जब हमारे श्रेष्ठ भारत का नाम कहीं बदनाम होता है।क्या बतायें जब शिक्षित वेश्यावृत्ति करता है बस ह्रदय दुखता है।क्योंकि कुछ ही दसक पहले हमारे यहां7लाख 32हजार गुरूकुल हुआ करते थे।समस्त संसार की मानव जाति हमसे ही सीखती थी कि शिक्षा क्या होती है।और अब हम अपनी मानसिकता से इतना विकृत हो चुके हैं कि क्या बतायें कुछ कहते नहीं बनता।पर इतना जरूर कहूंगा हमारे भारत की मूल गुरुकुल शिक्षा ही सभी समस्याओं  से   मुक्त करती है व मानव को महामानव बनाती थी। एक ही समाधान राष्ट्रीय स्वतंत्र गुरुकुल अभियान     विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता उत्पन्न करना तथा हिन्दी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है. अजय कर्मयोगी: https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU   , https://m.youtube.com/watch?v=JseQIWhJ7xk  , https://m.youtube.com/watch?v=JixMEQ2kehU  ,  https://m.youtube.com/watch?v=IFmv2YFApQk                 ...