Skip to main content
अहंकार घटाने का उपाय :--
अपमान सहने की आदत बनाएं, किन्तु इतना नहीं कि दुष्टों का साहस बढे | बड़ो का पाँव अधिकाधिक छूने का प्रयास करें | EMPATHY का अभ्यास करें , SYMPATHY का नहीं |
Sympathy में परायापन है, "दूसरे" के प्रति सहानुभूति है | Empathy में दूसरापन नहीं रहता, दूसरे का दुःख अपना दुःख लगता है | शिशु में यह गुण जन्मजात रहता है, उसे गलत प्रशिक्षण देकर गुमराह हमलोग करते हैं | उसके आत्मज्ञान को दबाकर झूठी अस्मिता (आइडेंटिटी) सिखलाते हैं जो अहंकार बढाती है | इसी गुण (Empathy) को प्राण का आयाम बढ़ाना कहते हैं, ताकि धीरे धीरे पूरा विश्व कुटुम्ब लगे | कलियुग में यह अधिक कठिन है क्योंकि दुष्ट लोग इसका गलत लाभ उठाएंगे | अतः कुत्संग से दूर रहे, फेसबुक पर भी ब्लॉक करने का अभ्यास बढायें | वसुधैव कुटुम्ब उनके लिए है जो कुटुम्ब बनने योग्य हैं, राक्षसों के लिए नहीं | किन्तु राक्षसों से दूर रहने पर भी उनके प्रति भी Empathy का प्रयास करें |
अपने शरीर और मन को, अपने अहंकार और सांसारिक परिचय आदि को अपना अस्तित्व, अपनी अस्मिता, न मानें, बल्कि अपने औजार ("करण", अर्थात तीन अन्तःकरण और दस बाह्य-करण) मानें और साक्षीभाव से अपने मन, बुद्धि आदि सभी करणों के कारोबार देखने और उनकी निष्पक्ष आलोचना करने का अभ्यास बढायें |
अहंकार घटाने से ही आत्मज्ञान जागता है, ईश्वर-प्राप्ति होती है | यम-नियम-आसन-प्राणायाम आदि अष्टांग योग करते हुए ऐसी सोच बनाएं |
EMPATHY ही सर्जनात्मक कल्पना (क्रिएटिव इमेजिनेशन) का स्रोत है, यह I. A. Richards का सौन्दर्यशास्त्रीय सिद्धान्त है जिन्होंने आधुनिक पाश्चात्य साहित्यिक समालोचना में सच्चे साहित्य और कला का आधार सत्यं-शिवं-सुन्दरं को स्थापित किया |
किन्तु I. A. Richards भी विश्वामित्र की सर्जनात्मक कल्पना तक नहीं पँहुच सके जब कल्पना द्वारा नयी सृष्टि या नया कल्प बनाना सम्भव हो जाता है | विश्वामित्र वाली सर्जनात्मक कल्पना हर शिशु में होती है जिसकी भूख में वह शक्ति है कि माँ की छाती में दूध की सर्जना हो जाती है | किन्तु शिशु के आत्मज्ञान और शिशु की कल्पनाशक्ति को हम सही दिशा में विकसित नहीं होने देते, उसपर "शिक्षा" थोप देते हैं | शिशु जैसा है वैसा हमें सहन नहीं, हम उसे तोड़-मरोड़कर कुछ और बनाना चाहते हैं |
अतः आपको चयन करना है कि आपको अपनी आत्मा चाहिए या संसार, दोनों नहीं मिल सकते |

Comments

Popular posts from this blog

उच्च प्रतिभा के धनी और गणित के विद्वानों के लिए ही यह पोस्ट भारत की गौरवशाली अतीत का

      गणित के विभिन्न क्षेत्रों में भारत का योगदान प्राचीनकाल तथा मध्यकाल के भारतीय गणितज्ञों द्वारा गणित के क्षेत्र में किये गये कुछ प्रमुख योगदान नीचे दिये गये हैं- आंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) (ब्रह्मगुप्त देखें), शून्य (हिन्दू अंक प्रणाली देखें), द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ (केरलीय गणित सम्प्रदाय देखें), संख्या सिद्धान्त , अनन्त (Infinity) (यजुर्वेद देखें), टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ (शुल्बसूत्र देखें) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल (see Bakhshali approximation), Cube roots (see Mahavira), Pythagorean triples (see Sulba Sutras; Baudhayana and Apastamba state the Pythagorean theorem without proof), Transformation (see Panini), Pascal's triangle (see Pingala) बीजगणित: Quadratic equations (see Sulba Sutras, Aryabhata, and Brahmagupta), Cubic equations and Quartic equations (b...

bhu के संस्थापक मदन मोहन मालवीय की आत्मा क्यों कराह रही है

    प्रश्न यह है कि फिरोज कोई, ऐसे थोड़े झोला उठाकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में प्रवेश कर दिया है उसके लिए बकायदा नियम कानून और यहां के बुद्धिजीवियों के और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के सारे मापदंडों को पूर्ण करते हुए वह यहां तक पहुंचा है। प्रश्न यह है कि यह ऐसा नियम कानून और मापदंड स्थापित करने वाले कौन हैं जो भारत की अस्मिता को समाप्त करना चाह रहे हैं जो भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना चाह रहे हैं हालांकि गलती तो उसी समय हो गई थी जब अपनी गुरुकुल व्यवस्था का त्याग करके और अंग्रेजों की आधुनिक शिक्षा के माध्यम से एक बड़ा संस्थान बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बनाई गई है उसी समय इस सनातन परंपरा के नष्ट होने का बीज डाल दिया गया था यह तो अब उसके फलअश्रुति हैं हम लोग केवल परिणाम पर छाती कूटते हैं कारण और निवारण पर कोई ध्यान नहीं रहता है  बोय पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय कहीं यही हालत राम मंदिर निर्माण का भी ना हो इसलिए सजगता आज से ही जरूरी है और श्रेष्ठ परंपरा के वाहक तेजस्वी पुरुष चयन अगर हो पाता है तू ही विश्व गुरु भारत के संकल्पना साकार हो सकती है नहीं तो अपने अपने पा...
आज कन्यादान नही होता बुढ़िया दान होता है क्या_यह_अजीब_नहीं_कि_बालविवाह_का_हौव्वा_केवल_इस_तर्क_पर_आधारित_है_कि_गर्भधारण_के_लिए_उनका_शरीर_तैयार नही है । सम्पन्न घरों की लड़कियां बहुत ज्यादा पोर्न देखती है। वे हर समय यौन उन्माद में जीती है।श्रम विहीन जीवन और अच्छे खानपान से वे जल्दी जवान होती है। उनके पास अपना एक अलग कमरा होता है। वे पेरेंट्स द्वारा तैयार किया एक सेक्सबम हैं जो जरा सी चिंगारी मिलते ही कभी भी फूट सकता है। इसके विपरीत परम्परागत हिन्दू परिवारों में ऐसा नहीं होता था। लड़कियों को कई व्रत करने पड़ते थे। उत्तेजक आहार नहीं दिया जाता था। थोड़ी जवान होते ही विवाह या गौना हो जाता था। विवाह पूर्व श्रृंगार, अच्छे कपड़े आदि केवल नैमित्तिक ही थे। सरस लोकगीत और रामचरितमानस में निपुणता अनिवार्य थी। माता, सास या जिठानी का पहरा था। आज की स्कूल शिक्षा इतनी उबाऊ और फालतू है कि घण्टों तक बिना कुछ किये क्लासरूम में बैठना पड़ता है। एनर्जी का उपयोग जैसे सिलाई, नृत्य, खेल, कला आदि को फालतू समझा जाता है। खाली समय में लड़के लड़कियां सेक्स फंतासी में खो जाते हैं। क्या यह अजीब नहीं कि बालविवाह का हौव्वा ...